Categories: Entertainment

पति से अलग होने के बाद भी उनसे इतने लाख रुपए लेती है करिश्मा कपूर, बच्चो संग जीती है आलीशान लाइफ

आज इस अभिनेत्री के बारे में हम आपको बताने वाले हैं वह अपनी जबरदस्त अदाकारी और खूबसूरती से कई सालों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। वह किसी की पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं। और एक शानदार मुकाम हासिल किया है। एक समय ऐसा रहा था जब सिर्फ इसी अभिनेत्री की चर्चाएं पूरे बॉलीवुड में रहती थी। और इन्होंने हर बड़े अभिनेता के साथ काम किया है।

जी हां हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर की। आपको बता दें बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद के समय इनका रिश्ता बच्चन परिवार से जुड़ने वाला था। मगर यह रिश्ता किसी कारण से अधूरा ही रह गया। आइए जानते हैं क्या थी वजह।

आपको बता दें करिश्मा कपूर ने दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में शादी की थी। शादी के बाद अभिनेत्री को ने 2 बच्चों को जन्म दिया। जिनका नाम समायरा और कियान है। बता दें शादी के 11 साल बाद करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच अनबन की खबरें खूब सुर्खियों में रही।

अनबन काफी बढ़ गई और अंत के दर्जन साल 2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक हो गया। और वह एक दूसरे से बिल्कुल अलग हो गए। अगर रिपोर्ट्स की माने तो करिश्मा और संजय का बॉलीवुड इतिहास के सबसे महंगे तलाक हो में से एक है। कहा जाता है करिश्मा ने संजय से अलग होने के दौरान एक मोटी रकम मांगी थी।

एक इंटरव्यू में संजय के वकील ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी पत्नी को खार इलाके में करीब 14 करोड़ का घर खरीद के दिया था। जिसमें वह और उनके बच्चे रहते हैं। इसके अलावा वह अपनी पत्नी को हर महीने ₹1000000 देते हैं। जिससे उनके बच्चों की अच्छी परवरिश हो सके।

इतना ही नहीं, संजय अपने दोनों बच्चों का पूरा खर्चा खुद ही उठाते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो करिश्मा कपूर ने संजय से अलग होने के बाद शादी से जुड़े सारे कीमती जेवर अपने पास ही रखें है।

जब इन तलाक हुआ था, उस समय दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर इल्जाम लगाए थे। संजय कपूर का कहना था कि करिश्मा ने पैसों के लालच में उनसे शादी की थी। और करिश्मा का कहना था कि संजय उन्हें खर्चे के लिए पैसे तक नहीं देते। इतना ही नहीं इन दोनों ने अपने बच्चों की कस्टडी को लेकर भी कई दिनों तक न्यायालय में लड़ाई की थी।

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत ‘प्रेम कैदी’ से की थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया। वहीं करिश्मा कपूर भी रातों-रात सुपरस्टार बन गई थी।

इसके बाद करिश्मा कपूर ने ‘दिल तो पागल है’, ‘हीरो नंबर वन’, ‘बीवी नंबर वन’, ‘जीत’, ‘जानवर’, ‘राजा हिंदुस्तानी’ और ‘रिश्ते’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

करिश्मा कपूर 90 के दशक की एक बेहतरीन अभिनेत्री थी। साल 2003 में शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया था। अगर वर्तमान की बात करें तो करिश्मा अपने बच्चों के साथ अकेले ही जिंदगी जी रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें डालती रहती हैं।

Kunal Bhati

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

20 hours ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago