Categories: EntertainmentTrending

सलीम खान की बहु बनने वाली हैं सोनाक्षी सिन्हा, बीते कई सालों से हैं रिलेशन में

‘दबंग’ की रज्जो सोनाक्षी सिन्हा इस समय बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोनाक्षी ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लाखों लोगों का दिल जीता है। बीते कुछ ही सालों में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने अभिनय के दम पर अच्छा खासा नाम और शोहरत भी कमाई है। 2 जून 1987 में जन्मी सोनाक्षी सिन्हा हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं और उनकी माता का नाम पूनम सिन्हा हैं। सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा अभिनेता होने के साथ-साथ भारतीय राजनीति में भी सक्रिय राजनेता हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय जनता पार्टी से राजनीति करते हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉलीवुड फिल्म करियर की शुरुआत बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म “दबंग” से की थी। सोनाक्षी सिन्हा की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और इस फिल्म ने करोड़ों का कारोबार भी किया था।

सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मी करियर बेहद सफल रहा और उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। दर्शक फिल्मों में सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। सुपरहिट फिल्म “दबंग” में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। सोनाक्षी के बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि इनकी जोड़ी सिर्फ सलमान खान के साथ ही जमती है।

34 वर्षीय अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मौजूदा समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमा चुकी हैं। हर कोई सोनाक्षी सिन्हा को बतौर अभिनेत्री के रूप में देखना अधिक पसंद करता है।

उनको लेकर ऐसा कहा जाता है कि यह एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अभिनय के दौरान भी अपनी भारतीय संस्कृति का ध्यान रखती हैं और यह कोई भी इस प्रकार का किरदार नहीं निभाती हैं, जिससे भारतीय संस्कृति को ठेस पहुंचे। वैसे देखा जाए तो सोनाक्षी सिन्हा ज्यादातर फिल्मों में साड़ी पहनी हुई ही नजर भी आती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। पिछले कुछ समय से सिर्फ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के ही चर्चे हर तरफ हो रहे हैं क्योंकि ऐसी खबर निकल कर सामने आ रही है कि सोनाक्षी सिन्हा बहुत ही जल्द खान परिवार की बहू बनने जा रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों का विषय बनी हुई हैं, जिसकी वजह से हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि आखिर सोनाक्षी सिन्हा किसके संग शादी रचाने वाली हैं।

खबरों में यह बात हो रही है कि सोनाक्षी सिन्हा बहुत ही जल्द खान परिवार की बहू बनने वाली हैं। जब बात खान परिवार की बहू बनने की हो तो सबसे पहले हर किसी के दिमाग में सिर्फ एक ही नाम आता है।

जी हां, वह हैं सलमान खान, परंतु सोनाक्षी सिन्हा जिस इंसान से विवाह करने वाली हैं वह सलमान खान नहीं हैं बल्कि खान परिवार का ही कोई दूसरा सदस्य है। जी हां, सोनाक्षी सिन्हा खान परिवार के सबसे छोटे बेटे सोहेल खान के साले साहब बंटी सचदेवा के रिलेशनशिप में हैं और ऐसा बताया जा रहा है कि यह बहुत ही जल्द विवाह के बंधन में बंधना चाहती हैं।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago