HomeGovernmentहरियाणा में मच्छरों से बचने के लिए सरकार देगी मशीन, 4 नए...

हरियाणा में मच्छरों से बचने के लिए सरकार देगी मशीन, 4 नए मेडिकल कॉलेज भी मंजूर, जानिए सरकार ने क्या कहा

Published on

गर्मियों के मौसम में गर्मी सताय न सताय लेकिन मच्छर बहुत खून चूसते हैं | मच्छरों से जान-लेवा बिमारियों का भी खतरा कोई नई बात नहीं है | मनोहर सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण अंचलों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाने की कवायद शुरू कर दी है। सरकार ने कहा है कि सभी ग्राम पंचायतों को एक-एक फॉगिंग मशीन दी जाएगी। प्रस्ताव तैयार है और खरीद संबंधी निर्णय की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए इसे हाई पावर परचेज कमेटी के पास भी भेजा है।

हरियाणा में मच्छरों से बचने के लिए सरकार देगी मशीन, 4 नए मेडिकल कॉलेज भी मंजूर, जानिए सरकार ने क्या कहा

मानसून के मौसम में अधिक मच्छर लोगों पर हावी होते हैं | देश, प्रदेश में बरसाती सीजन के दौरान डेंगू व मलेरिया का प्रकोप होता है। अनेकों लोग मच्छर जनित इन बीमारियों का शिकार होते हैं। बहुत से लोगों की जान भी चली जाती है। शहरों में नगर निकायों के माध्यम से फॉगिंग का काम हो जाता है। लेकिन ग्रामीण इलाके वंचित रह जाते हैं। इसलिए पहली बार प्रदेश सरकार सभी गांवों में एक-एक फॉगिंग मशीन उपलब्ध कराएगी।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग का यह कदम ग्रामीण वासियों के लिए काफी सहूलियत भरा है | कोरोना अपना केहर भरपा रहा है लगातार और प्रदेश में अब मच्छरों से बचने के लिए जो उपाय किए जा रहे हैं, वो राहत भरे हैं | प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि ग्रामीण इलाकों में फॉगिंग मशीन उपलब्ध होने से मच्छर जनित बीमारियों के फैलाव पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। ऐसा प्रयोग वे जींद जिले में ग्रामीण अंचलों में कर चुके हैं। फॉगिंग मशीन मिलने से सीजन में हफ्ते में तीन से चार बार गांवों में नियमित फॉगिंग हो सकेगी। उन्होंने कहा कि मामला हाई पावर परचेज कमेटी के पास विचाराधीन है। उम्मीद है कि जुलाई में मशीनें खरीद ली जाएंगी।

हरियाणा में मच्छरों से बचने के लिए सरकार देगी मशीन, 4 नए मेडिकल कॉलेज भी मंजूर, जानिए सरकार ने क्या कहा

कोरोना काल ने दुनियाभर के स्वास्थ्य ढांचे की पोल खोली है | बहुत से देश तो ऐसे हैं जहाँ मरीज़ों को रखने की जगह ही नहीं है | प्रदेश सरकार कोरोना से सीख लेते हुए अब स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में जुटेगी। सरकार ने तय किया है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं इस स्तर की तैयार की जाएंगी, जिससे भविष्य में ऐसी या इससे बड़ी महामारी आने पर भी कोई परेशानी न हो। दुष्यंत चौटाला ने संवाद में कहा कि 6 मेडिकल कॉलेज हरियाणा में पहले से स्वीकृत हैं और चार नए मंजूर हुए हैं। इन सभी को जल्दी धरातल पर साकार किया जाएगा।

Written By – Om Sethi

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this