Categories: Entertainment

साउथ के सुपरस्टार धनुष ने महज 21 साल की उम्र में ऐश्वरिया से रचाई थी शादी, बड़ी दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सभी स्टार्स की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में जबरदस्त है। लेकिन इस समय साउथ इंडस्ट्री के कलाकारों की भी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ चुकी है। साउथ इंडस्ट्री में काफी ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपना अभिनय कितने शानदार तरीके से निभाया कि लोगों के दिल पर उसकी छाप पड़ गई। साउथ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि इन कलाकारों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साउथ ने इन दिग्गज कलाकारों में अभिनेता धनुष का भी नाम आता है।

आपको बता दें यह अभिनेता साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार होने के साथ-साथ अभिनेता रजनीकांत के जमाई भी हैं। उन्होंने उनकी बेटी ऐश्वर्या से विवाह रचाया था। धनुष और ऐश्वर्या की शादी साल 2004 में हुई थी। इन्होंने लव मैरिज की थी। इन दोनों की प्रेम कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। आइए जानते हैं कैसे मिले थे यह दोनों।

आपको बता दें यह दोनों एक फंक्शन के दौरान मिले थे। जहां दोनों की कुछ खास बातचीत नहीं हुई। बस हाय हेलो हुआ था।  लेकिन पहले ही नजर में ऐश्वर्या ने धनुष को काफी पसंद कर लिया था और उन्होंने अगले ही दिन धनुष को फूलों का बुके भी भेजा था। बस यही है उनके प्यार की कहानी की शुरुआत। आइए जानते हैं आगे क्या हुआ।

एक इंटरव्यू में धनुष ने बताया था कि एक बार वह अपने परिवार के साथ फिल्म  “काढाल कोंडे”  सिनेमा हॉल में देखने गए थे वही रजनीकांत सर भी अपनी बेटी के साथ आए थे उन्होंने बताया पहली बार ऐश्वर्या को उन्होंने वही देखा था धनुष ने आगे बताया कि “इस मुलाकात के अगले ही दिन ऐश्वर्या ने मुझे एक बुके भेजा था और कहा था गुड वर्क।

उन्होंने आगे बताया कि ऐश्वर्या उनकी बहन की दोस्त भी थी। इसी वजह से इन दोनों की मुलाकात बार-बार होने लगी। धीरे-धीरे यह मुलाकात दोस्ती और फिर दोस्ती से प्यार में बदलने लगी। यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। वहीं दूसरी तरफ अभिनेता के तौर पर धनुष नाम बनाने की कोशिश में लगे हुए थे। दूसरी तरफ ऐश्वर्या फिल्म डायरेक्ट किया करती थीं और यह दोनों हमेशा ही खबरों में बने रहते थे।

आपको बता दें इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। परंतु मीडिया ने उनके अफेयर की खूब चर्चाएं फैलाई थी। इन खबरों की वजह से दोनों के परिवार वाले भी काफी नाराज हुए थे। जिसके बाद दोनों परिवारों ने इनकी शादी कराने का फैसला लिया और फिर 18 नवंबर 2004 को रजनीकांत ने अपनी बेटी का विवाह धनुष के साथ संपन्न कराया।

जब इन दोनों की शादी हुई उस समय अभिनेता धनुष की उम्र सिर्फ 21 साल थी। और ऐश्वर्या की उम्र 23 साल थी। अब जबकि धनुष और ऐश्वर्या की शादी को 16 साल पूरे हो चुके हैं, तो उनके दो बच्चे भी हैं। बच्चों के नाम यात्रा राजा और लिंगा राजा हैं। वह अपनी इस जिंदगी से काफी खुश हैं। ऐश्वर्या ने डायरेक्टर के रूप में कई सारी हिट फिल्में दी हैं। वहीं दूसरी ओर धनुष भी काफी जाने-माने अभिनेता बन चुके हैं।

धनुष के शरीर को देखकर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह एक दिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री का इतना मशहूर और जाना माना अभिनेता बन जाएगा। धनुष के पिता कस्तूरी राजा डायरेक्टर हैं। फिल्म में आने से पहले धनुष शेफ बनना चाहते थे। परंतु पिता के कहने पर उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया।

धनुष ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म “थुल्लुवाधो इलामाई” से की थी। पहली फिल्म में ही दर्शकों ने धनुष के अभिनय को खूब पसंद किया था। वहीं हिंदी फिल्मों में धनुष ने साल 2013 की फिल्म “रांझणा” से कदम रखा था।

अब धनुष  हिंदी फिल्म “अतरंगी रे” में नजर आए  हैं। इस फिल्म में उनके साथ खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अभिनेता धनुष ने हिंदी और तमिल फिल्मों के अलावा हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। अभिनेता को हाल ही में एक और हॉलीवुड फिल्म ऑफर हुई है, जिसकी शूटिंग यह बहुत ही जल्द शुरू करेंगे।

Kunal Bhati

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

12 hours ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago