Categories: Sports

इस क्रिकेटर ने CSK में IPL में सहवाग के खिआफ रची थी साजिश, अब पेट भरने के लिए चलाता है बस

स्पोर्ट्स हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर हम स्पोर्ट्स खेलते हैं तो हमारी फिटनेस बनी रहती है। जैसा कि आपने देखा ही होगा सबसे ज्यादा लोकप्रिय सपोर्ट है वह है क्रिकेट। और जो लोग क्रिकेट खेलते हैं वह एक शानदार लाइफ जीते हैं। आज हम ऐसे ही एक क्रिकेटर से आप को मिलाने वाले हैं जो बस ड्राइवर बनकर  अपना पेट पालने को मजबूर हैं। अब आप जानना चाहते होंगे कि यह कौन से क्रिकेटर है तो जानने के लिए खबर को अंत तक पढ़े।

आपको बता दें जिस क्रिकेटर की हम बात कर रहे हैं वह धोनी की कप्तानी वाली CSK में आईपीएल खेल चुका है।  लेकिन आज उसकी हालत ऐसी है उसको देख कर आपको उस क्रिकेटर पर तरस आ जाएगा। हम यहां जिस क्रिकेटर बात कर रहे हैं वह है श्रीलंकाई क्रिकेटर सूरज रणदीव।

आपको बता दें इस समय श्रीलंकाई क्रिकेट काफी बुरे  हालातों में है। यहां के कई होनहार खिलाड़ी और पूर्व क्रिकेटर अब इस गेम को छोड़कर कुछ और काम करने पर मजबूर हैं। श्रीलंका के क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके सूरज रणदीव भी इन्हीं में से एक है। जो अब ऑस्ट्रेलिया में रहकर बस चला रहे हैं।

आपको बता दें भारत में 2011 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में सूरज रणदीव धोनी की टीम इंडिया के खिलाफ खेले थे। वहीं 2012 में उन्होंने धोनी की सीएसके के लिए खेलते हुए 8 मैचों में 6 विकेट गिराए थे।

आपको बता दें सूरज रणदीप एक स्पिनर है। लेकिन अब उनके इतने बुरे हालात हैं कि वह क्रिकेट छोड़कर ऑस्ट्रेलिया में बस चलाते हैं। वह 2019 में ऑस्ट्रेलिया गए थे। जहां वह बस ड्राइवरी करने के अलावा एक लोकल क्लब में क्रिकेट भी खेलते है। अगर बात करें उनके प्रदर्शन की तो उन्होंने 12 टेस्ट में 46 विकेट, 31 वनडे में 36 विकेट, और 7 T-20 मुकाबले में 7 विकेट अपने नाम की थी।

क्रिकेट के फैंस सूरज रणदीव को उनकी बेईमानी की वजह से जानते हैं। उन्होंने एक बार मैच में भारत के खिलाफ जानबूझकर नो बॉल फेंकी थी। जिससे सहवाग 99 रन पर ही रुक गए थे। उन्होंने यह बेईमानी दिलशान के कहने पर की थी। ताकि सहवाग सेंचुरी ना बना सके।

उस समय भारत को जीतने के लिए बस 1 रन चाहिए था। और सहवाग 99 रन पर खेल रहे थे। यदि वह एक और बना लेते तो उनकी सेंचुरी कंप्लीट हो जाती। लेकिन उस समय दिलशान ने साजिश रची और रणदीप को जानबूझकर नो बॉल फेंकने को कहा। लेकिन सहवाग ने इस बॉल पर छक्का मार दिया था।

नो बॉल होने के कारण अंपायरों ने भारत को जीत का ताज पहना दिया था। लेकिन सहवाग के छक्के को रनों में नहीं गिना गया था। ऐसे में सहवाग 99 रन पर नॉट आउट हुए थे। इस घटना के बाद सूरज रणदीव काफी चर्चाओं में आ गए थे। यहां तक कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें एक मैच के लिए सस्पेंड भी कर दिया था। वहीं दिलशान पर भी भारी जुर्माना लगाया था।

इस बेईमानी के बाद सूरज पर बदनामी का धब्बा लग गया था। लेकिन फिर 2011 वर्ल्ड कप में के फाइनल में उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया। हालांकि क्रिकेटर ने अपना सिक्का नहीं जमा पाया। अब वह ऑस्ट्रेलिया में बस चलाते हैं।

आपको बता दे, सिर्फ  सूरज ही ऐसे अकेले  क्रिकेटर नहीं हैं जो बस ड्राइविंग कर रहे हैं। उनके अलावा श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर चिंतका नमस्‍ते और जिंबाब्‍वे के पूर्व क्रिकेटर वाडिंगटन वायेंगा भी ऑस्‍ट्रेलिया में बस चलाने का काम कर रहे हैं।

इन क्रिकेटरों की कहानी हमे भी सिख देती है कि सफलता, पैसा और फ़ेम कभी एक जैसी नहीं रहती है। इसलिए हमे हर तरह की परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago