Categories: Entertainment

जानिए कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक है मिथुन दा, जीते है आलीशान और रॉयल जिंदगी

फिल्मी जगत में कई अभिनेता ऐसे हैं जिनकी छाप सभी के दिल पर ज्यों की त्यों बनी हुई है। ऐसे ही एक जाने-माने अभिनेता है मिथुन चक्रवर्ती। उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लाखों लोग दीवाने है। आपको बता दें उनका असली नाम गौरांग चक्रवती है। लोग उन्हें प्यार से मिथुन दा भी कहते हैं। लोगों उन्हे अभिनय और डांस मूव्स के लिए जानते हैं। उन्होंने अपने करियर में 350 से ज्यादा फिल्में दी हैं। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बंगाली, हिंदी, ओरिया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और पंजाबी भाषा की फिल्मों में काम किया है।

आपको बता दें, एक समय ऐसा भी आया था जब उनका फिल्मी करियर बहुत ही बुरा साबित हुआ था। बता दें, साल 1993 से लेकर 1998 तक उनका फिल्मी करियर बहुत ही खराब रहा था। इस समय पर उनकी काफी फिल्में फ्लॉप रही थी।

परंतु इसके बाद भी मिथुन ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे। जिससे उन्होंने आज अपना एक अच्छा खासा नाम बना रखा है। मौजूदा समय में मिथुन का नाम दिग्गज कलाकारों में आता है। उनके पास दौलत,शोहरत, नाम किसी भी चीज की कमी नहीं है।

मिथुन ने अपना नाम अपनी मेहनत से कमाया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में खूब संपत्ति कमाई है। अगर बात करें उनकी कुल संपत्ति की तो वर्तमान में वह  258 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। यह अपने परिवार के साथ मुंबई में अपने आलीशान बंगले में रहते हैं। मिथुन का बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता है। इसके साथ ही वह मोनार्क ग्रुप ऑफ होटल्स के मालिक भी है।

इसके अलावा मिथुन दा तमिलनाडु के ऊटी, मसीनागुड़ी और कर्नाटक के मैसूर में लग्जरी होटल्स के मालिक भी हैं। अपनी जानकारी के लिए बता दे, मिथुन चक्रवर्ती के ऊटी वाले होटल में 59 कमरे, चार लग्जरी सुइट्स, हेल्थ फिटनेस सेंटर, इनडोर स्विमिंग पूल, लेजर डिस्को थिएटर, मिड नाइट काऊ एंड डिस्को के साथ किड्स कॉर्नर सहित हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। अभिनेता को कुत्ते पालने का बहुत शौक है और उनके पास 76 कुत्ते भी हैं।

अगर बात करें मसीनागुड़ी की तो यहां पर उनके 16 एसी कमरे, 14 ट्विंस मचांस, 4 स्टैंडर्ड रूम,मल्टीकुशीन रेस्त्रां  और चिल्ड्रन प्ले ग्राउंड के साथ हॉर्स राइडिंग और जीप से जंगल राइट जैसी आलीशान सुविधाएं भी उपलब्ध है है।

मिथुन चक्रवर्ती के मैसूर वाले होटल होटल की बात करे तो उसमे, 18 वेल फर्निश्ड एसी कॉटेज, 2 एसी सुइट्स, ओपन एयर मल्टीकुशीन रेस्त्रां के साथ-साथ स्विमिंग पूल, पूल टेबल और ट्रेवल रिलेटेड सर्विसेस भी मौजूद हैं। मशहूर अभिनेता होने के साथ-साथ मिथुन एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। मिथुन अपने होटल्स से करोड़ों रुपए कमाते है।

मिथुन चक्रवर्ती के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। 1 साल पहले उनके बेटे मिमोह का विवाह हुआ है और उनकी  भी एक मदालसा अभिनेत्री हैं।

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी को गोद लिया है ऐसा बताया जाता है कि मिथुन चक्रवर्ती को दिशानी कचरे के डिब्बे में मिली थी। दिशानी की परवरिश में मिथुन चक्रवर्ती और उनकी पत्नी योगिता बाली ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago