Categories: Sports

करोड़ो की संपत्ति होने के बाद भी नहीं करते बिलकुल घमंड, एक आम जिंदगी जीते है M.S. Dhoni, देखे तस्वीरे

भारत में कई प्रकार के खेल खेले जाते हैं। सभी खेलों में खिलाड़ी अपना अच्छा प्रदर्शन करते हैं। लेकिन एक खेल जिसको सभी लोग अधिक पसंद करते हैं वह है क्रिकेट।  इस खेल को अन्य खेलों से ज्यादा पसंद किया जाता है। भारत में ऐसे बहुत से महान क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस टीम को बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इन्हीं महान खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धोनी का भी नाम आता है। आज के समय में वह किसी की पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी अपनी एक अलग पहचान है। उन्होंने भारत को दो बार विश्व कप जिताया है। आज के समय में हर कोई नहीं जानता है।

आपको बता दे, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब 40 साल के हो चुके हैं। वह इस दुनिया में सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। उनकी कमाई करोड़ों में है और वह एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। इसके बावजूद भी उनके पैर जमीन पर ही रहते हैं। उन्हें पैसों का बिल्कुल भी घमंड नहीं है आज हम आपको इनकी कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने वाले हैं, जो हमारी इस बात को सिद्ध कर देती है।

MS Dhoni का नाम सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। जो काम उन्होंने भारतीय टीम के लिए किया है वह शायद ही किसी ने किया होगा। उनका नाम भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में हमेशा के लिए अमर रहेगा। साल 2007 में उन्होंने T20 वर्ल्ड कप को या फिर 2011 में वनडे वर्ल्ड कप उन्होंने टीम इंडिया और करोड़ों भारतीयों को हर मौके पर गौरव दिलाने का मौका नहीं छोड़ा।

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 में झारखंड में हुआ था। उन्होंने अपना पहला मैच साल 2005 में खेला था। अब जो धोनी की तस्वीरें हम आपको दिखाने वाले हैं उसमें आपको खुद मालूम पड़ जाएगा कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बाद भी उनका स्वभाव बहुत ही सरल और सीधा है। चाहे वे आज किसी मुकाम पर खड़े हैं लेकिन उनके पैर जमीन से ही सटे हुए हैं। उनके अंदर किसी भी बात का घमंड नहीं है।

यह तस्वीर आप सभी देख सकते, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी अपनी बाइक के पास बैठे हुए हैं। धोनी को बाइक का बहुत शौक है। वह अपनी बाइक का बहुत ख्याल रखते हैं। उनके पास बहुत सारी बाइकों का कलेक्शन है। इस तस्वीर में अपनी वाइफ की करवाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं महेंद्र सिंह ग्राउंड में लेटे हुए हैं। वह कई बार मैच के दौरान ग्राउंड में लेटे हुए देखे जा चुके हैं। वह प्रैक्टिस के दौरान भी ग्राउंड में सो जाते हैं। उनको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कहां लेटे हुए है।

महेंद्र आज अथाह संपत्ति के मालिक हैं। वह महंगे से महंगे सलून में जाकर बाल कटवा सकते हैं। लेकिन महंगा सलून हो या कोई आम सलून हो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वह कहीं पर भी जाकर अपने बाल कटवा लेते हैं। इस तस्वीर के माध्यम से आप उन्हें देख सकते।

धोनी अपने घर की छोटी मोटी मरम्मत भी खुद ही कर लेते हैं। इस तस्वीर के माध्यम से हम आपको दिखा रहे हैं, कि वह अपने घर पर छोटी-बड़ी चीजों का ध्यान खुद ही रखते हैं।

महेंद्र भारतीय टीम के कप्तान हैं। लेकिन उसके बावजूद भी वह अपनी टीम के लिए खुद पानी की बोतल, तौलिया, कोल्ड ड्रिंक्स लेकर मैदान में जाते है। यह तस्वीर इस चीज को सिद्ध करती है।

बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि धोनी को फुटबॉल खेलने का भी शौक है। अक्सर वह अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर भी आए हैं। इस तस्वीर के माध्यम से आप देख सकते है।

महेंद्र सिंह धोनी किसी भी छोटे रेस्टोरेंट या होटल में खाना खा लेते हैं। उनकी जहां इच्छा करती है वहीं पर खाना खाना पसंद करते हैं।

तो देखा आपने इतने अमीर होने के बाद भी वह कितनी सिंपल लाइफ जीते है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago