HomeLife StyleHealthअब फरीदाबाद स्वस्थ ऐप बताएगा आप स्वस्थ हैं या अस्वस्थ, घर बैठे...

अब फरीदाबाद स्वस्थ ऐप बताएगा आप स्वस्थ हैं या अस्वस्थ, घर बैठे सिर्फ आपको देने होंगे कुछ सवालों के जवाब

Published on

फरीदाबाद में कोरोनावायरस का क्या है दिन प्रतिदिन काल बनकर लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रहा हैं। ऐसे में लोग घर से बाहर निकलने के लिए भी दस बार सोचने लगे हैं। जहां एक तरफ अस्पतालों में लोगों को जाना असुरक्षित महसूस हो रहा है ऐसे में फरीदाबाद वासियों को घर बैठे उनकी सेहत की जानकारी देने के लिए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम में एक तरीका खोज निकाला है।

दरअसल, फरीदाबाद वासियों के लिए और उनकी स्वास्थ्य की देखभाल हेतु फरीदाबाद स्वस्थ ऐप का लॉन्च की गई है इस ऐप की मदद से आपको घर बैठे बैठे कोरोना वायरस बचने के उपायों की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। यदि आपको संक्रमण नहीं हुई है

अब फरीदाबाद स्वस्थ ऐप बताएगा आप स्वस्थ हैं या अस्वस्थ, घर बैठे सिर्फ आपको देने होंगे कुछ सवालों के जवाब

तो यह ऐप आपको संक्रमण से बचे रहने का तरीका बताएगा इसके अलावा यदि आपको संक्रमण होने के चांस भी है तो यह आपको ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए उक्त जानकारी दे देगा। लेकिन इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य यह है कि आपको ऐप के माध्यम से पूछे गए सभी प्रश्न का एकदम सटीक और सही जवाब देना होगा।

अब अगर इस ऐप के फीचर के बारे में बात करें तो केंद्र सरकार द्वारा इस ऐप के जरिए हजारों डॉक्टर जुड़े हुए हैं जो आपके द्वारा पूछे गए प्रश्न का 1 घंटे के अंदर जवाब देंगे यह डॉक्टर देशभर के हजारों डॉक्टर मे से कोई भी हो सकता है।

अब फरीदाबाद स्वस्थ ऐप बताएगा आप स्वस्थ हैं या अस्वस्थ, घर बैठे सिर्फ आपको देने होंगे कुछ सवालों के जवाब

सबसे अच्छी बात यह है कि यह ऐप उन लोगों के लिए भी कारगर साबित होगा जो इंग्लिश भाषा को बोलने में यह समझने में सक्षम नहीं है, क्योंकि यह ऐप हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में बात कर आपकी हर समस्या का समाधान निकालेगा।

एक घंटे के अंदर देश भर के डॉक्टर देंगे आपको बेस्ट सलाह

एप के जरिए पूछे गए सवाल का जवाब देने के बाद 60 मिनट के अंदर देशभर के विभिन्न हिस्सों से जुड़े बेहतरीन डॉक्टर आपसे संपर्क करेगा और सिम्टम्स मिलने अथवा न मिलने पर बचाव और उपचार के लिए लिखित में जवाब भी देगा। दैनिक भास्कर संवाददाता ने भी इस एप का रियल चेक किया और पूछे गए सवालों का जवाब दिया। महज पांच मिनट के अंदर कोलकाता की डॉ. रीना ने फोन कर संपर्क किया।

टोल फ्री नंबर भी है उपलब्ध

प्रशासन ने डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 0124-6811070 पर फोन कर सलाह ले सकता है। स्मार्ट सिटी की सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि इस एप के जरिए शहरवासी घर बैठे कोराेना से बचाव और इलाज के बारे में जानकारी ले सकते हैं। सिम्टम्स होने पर उन्हें किसी अस्पताल में जाकर डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एप का काम करने का तरीका

स्मार्ट सिटी और नगर निगम ने मिलकर फरीदाबाद वेब यूआरएल बनाया है। इसमें फरीदाबाद डॉट स्वस्थ डॉट एप कंसल विथ डॉक्टर (Faridabad.swasth.app/consult-with-doctor) का लिंक दिया है। इस पर क्लिक करने के बाद आपकाे अपना मोबाइल नंबर भरना होगा। इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा। उसे भरकर सबमिट करने के बाद पेज खुल जाएगा। इसके बाद आपसे सात सवाल पूछे जाएंगे।

जैसे क्यों आपको खांसी है। क्या आपको बुखार है। क्या आपको सांस लेने में तकलीफ है। क्या आप किसी संक्रमित मरीज वाले घर में रहते हैं। क्या आपने सात दिन के अंदर घरेलू अथवा 14 दिन में विदेशी यात्राएं की है। क्या आप फ्रंटलाइन व स्वास्थ्यकर्मी हैं। इन सवालों का सही जवाब देना होगा। वाइस कॉल के जरिए भी हां अथवा नहीं में जवाब देने के लिए आपको एक और दो नंबर दबाने होंगे। इसमें भी ऊपर वाले सवाल पूछे जाएंगे

Latest articles

पंजाबी समाज को मिले राजनीति में उसका वाजिब हक़ : भारत अशोक अरोड़ा

पंजाबी समाज के राजनीति में योगदान और उचित महत्व ना दिये जाने से नाराज़...

“नशा मुक्त भारत पखवाडा” के अन्तर्गत फरीदाबाद पुलिस कर रही सराहनीय कार्य, नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ-साथ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश, पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में फरीदाबाद...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अन्तर्गत अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने 532 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अंतर्गत नशे पर प्रहार करते हुए 520 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया...

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्ग दर्शन में...

More like this