Categories: Entertainment

इसलिए हुआ था ऐश्वर्या को अभिषेक बच्चन से प्यार, खुद बताई वजह

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के बहुत ही जाने-माने सितारे है और एक बहुत ही जानी-मानी जोड़ी है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ी भी कहा जाता है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन फिल्म धूम अभिषेक और ऐश्वर्या के लिए बहुत ही ज्यादा खास है। क्योंकि इस फिल्म के दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ था। फिर बिना किसी को  बताएं दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। उसके बाद साल 2007 में ऐश्वर्या और अभिषेक ने शादी की थी। दोनों की शादी को 14 साल हो चुके हैं। लेकिन आज भी दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।

दोनों ने कई इंटरव्यूज में अपने प्यार को जाहिर किया है। दोनों अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते रहते हैं। लेकिन एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने अभिषेक के गुणों को बताया है और वह चीजें बताई थी। जो उन्हें अभिषेक में बहुत ज्यादा पसंद है। इस इंटरव्यू से पता चला कि वह हमसे बहुत प्यार करती है।

ऐश्वर्या ने बताया, ‘अभिषेक सभ्य, उदार लड़के और एक चमकते कवच में एक शूरवीर का मिश्रण हैं और मुझे उनकी इसी क्वालिटी से प्यार है। वो हर आम आदमी की तरह पागल और सख्त हैं। मैं उस आदमी के साथ नहीं रह सकती हूं, जो अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चिंता में बैठा रहे और अभिषेक ऐसे नहीं हैं।’

आपको बता दे, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी एक सफल शादी है और इसी इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने अभिषेक संग अपनी सफल शादी का मंत्र भी बताया था। उन दोनो की प्रेम कहानी सभी को पसंद आई है।

इसी इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया था कि, उनके रिश्ते में विश्वास एक बड़ी भूमिका निभाता है, जो वह दोनों एक-दूसरे पर करते हैं। ऐश्वर्या ने कहा था, ‘अपने पार्टनर पर विश्वास बनाए रखें। अपने दिल, दिमाग और आत्मा पर विश्वास करें। आप हमेशा अपने अच्छे दोस्त होते हैं। सब कुछ वास्तविक रूप से अनुभव करें। अगर आप ऐसा करेंगे तो आप अपनी शादी को हमेशा संजोकर रखेंगे।’

इसी दौरान वह दोनो एक साथ देखे गए थे। अभिषेक ने भी एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि,  ‘ऐश्वर्या से शादी करने के बाद मेरी जिंदगी में अलग कॉन्फिडेंस आया है। उन्होंने मेरे अंदर आत्मविश्वास जगाया है, जो पहले मुझे नहीं दिखता था। मैं अपने घर का लाडला हूं। मेरे ऊपर कोई जिम्मेदारी भी नहीं थी लेकिन शादी के बाद मैं जिम्मेदार महसूस करता हूं।’

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago