Categories: EntertainmentTrending

संपत्ति के मामले में शाहरुख खान की पत्नी गौरी नहीं हैं उनसे कम, जीती हैं आलीशान जीवन,

बॉलीवुड के बादशाह या किंग खान आज के समय में भी डिमांडिंग एक्टर हैं। देश ही नहीं विदेश में भी इनके फैंस हैं। और आज यह जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख बेहद ही आलीशान जीवन व्यतीत करते हैं। वर्तमान समय में पूरा बॉलीवुड इनके नाम का लोहा मानता है। शाहरुख खान के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड की किसी जानी-मानी अभिनेत्री से शादी नहीं की है बल्कि एक ऐसी लड़की से शादी की है जिसका बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई भी रिश्ता नहीं था। शाहरुख खान ने गौरी नाम की लड़की से शादी की। इन्होंने लव मैरिज की है जो कि काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद सफल हो पाई है।

शाहरुख खान के पास पैसो की कोई भी कमी नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है कि सम्पति के मामले में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी उनसे कुछ कम नहीं है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको शाहरुख खान और गौरी खान की सम्पति के बारे में बताएंगे कि वर्तमान समय में उनके पास कितनी सम्पति है और वह किस प्रकार अपना जीवन व्यतीत करती है।

जानकारी के अनुसार वर्तमान में शाहरुख खान के पास करीब 7000 करोड़ यानी कि 7 अरब से भी ज्यादा की सम्पति है। जिसके चलते आज वह इतना शानदार और आलीशान जीवन व्यतीत करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि खुद गौरी खान के पास भी आज के समय में करोड़ो की सम्पति है।

गौरी खान के पास वर्तमान समय मे 700 करोड़ से भी ज्यादा की सम्पति है। इसी के चलते वह बहुत ही शानदार और आलीशान जीवन व्यतीत करती है। आगे आपको आर्टिकल में बताएगे की गौरी ऐसा क्या काम करती है जिसके चलते उनके पास आज के समय मे 700 करोड़ से भी ज्यादा की सम्पति है।

गौरी करती हैं यह काम

गौरी खान बॉलीवुड के बादशाह की पत्नी हैं। वह बॉलीवुड की एक नामी प्रोड्यूसर है और उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसके चलते वह अच्छी-खासी रकम कमा लेती हैं। इसके अलावा वह एक आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिजाइनर भी हैं इससे भी वह अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं।

दुनिया के सारे ऐशो आराम हैं इनके पास

गौरी खान के पास आज के समय मे किसी भी चीज की कमी नहीं है और वह रानियों की तरह अपना जीवन व्यतीत करती है। इसके साथ-साथ गौरी खान के पास दुनिया के सभी ऐशो आराम हैं। गौरी खान के पास आज के समय में गौरी के पास खुद की करोड़ो की कीमती गाड़ियां है जिसमें लैम्बोर्गिनी, जैगुआर, रेंज रोवर जैसी कीमती कारें शामिल हैं।

Rajni Thakur

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago