Categories: Crime

हरियाणा: बड़ी बहन की शादी के पैसे और गहने लेकर अपने प्रेमी संग फरार हुई छोटी बहन

आज के समय में लोग प्यार के पीछे लोग इस कदर अंधे हो जाते हैं कि,  ना तो वह अपने मां-बाप की इज्जत देखते हैं ना ही हैसियत ना को। उन्हें समाज का कोई डर होता है। उन्हें सिर्फ एक ही मुकाम दिखाई देता है कि हम दोनो प्यार करते है और एक ही साथ रहेंगे। चाहे उसके लिए हमे कुछ भी करना पड़े इसमें। अधिकतर मामले लड़कियों के सामने आते हैं। यहां तक कि वह किसी को मार देने तक का भी प्रयास करती हैं, अगर उनकी मांग पूरी ना की जाए तो। कई बार जब उन्हें दिखता है कि हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, तो वह घर से चोरी करके अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग भी जाती हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के सोनीपत से सामने आया है आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

हरियाणा के सोनीपत जिले में एक परिवार ने अपनी ही बेटी पर घर से चोरी करने का इल्जाम लगाया है। यह मामला कुंडली का है। यहां पर एक परिवार अपनी बड़ी बेटी की शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने अपने परिचित युवक संघ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। एक और युवक ने उनकी मदद की है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए परिजनों ने बताया कि उनके परिवार में बड़ी बेटे की शादी की तैयारियां चल रही हैं जिसके लिए उन्होंने घर में 2.70 लाख रुपए व बहुत सारे सोने चांदी के आभूषण रखे हुए थे।

उन्होंने कहा कि उनकी छोटी बेटी जिसकी उम्र 22 साल है। वह 19 जनवरी को अपने परिचित युवक दानिश के साथ घर से आभूषण व नकदी चोरी करके भाग गए। इन दोनों के साथ रहीश नाम का भी युवक शामिल है।

माता पिता ने बताया कि वह घर से 2.70 लाख रुपये के साथ ही सोने की चेन, कानों की बालियां, अंगूठी, पाजेब, मंगलसूत्र व अन्य आभूषण लेकर भाग गई। उन्होंने बताया कि अपने स्तर पर तलाश भी करी। लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। तो पुलिस को अवगत कराया। जिस पर कुंडली थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनके मोबाइल की लोकेशन के बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपियों का जल्द पता लगाया जाएगा। कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी बेटी व दो अन्य पर नकदी और आभूषण चोरी का आरोप लगाया है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago