Categories: BusinessGovernment

हरियाणा में बनेगी ग्लोबल सिटी, आईएमटी स्थापित कर उद्योग को बढ़ाने की चल रही है योजना

जैसा की आप सभी को पता ही है कि हरियाणा में वर्तमान में कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और इन प्रोजेक्ट्स पर काम होने से हरियाणा के उद्योगपतियों और पंचायतों को बहुत फायदा होगा। इसके अलावा इन प्रोजेक्ट से रोजगार भी बढ़ेगा। माना जा रहा है आने वाली योजनाओं में किसानों और युवाओं को भी सीधा लाभ मिलेगा।अभी हरियाणा में एक्सप्रेस वे के साथ-साथ ग्लोबल सिटी और आईएमटी बनाने की परियोजना पर भी काम चल रहा है। जिसके चलते युवाओं और उद्योगपतियों को बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है। इसके अलावा पंचायतों को भी इस परियोजना से बहुत फायदा होगा। आइए जानते हैं पूरी खबर।

अभी हाल ही में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने सभी को बताया कि हरियाणा राज्य औद्योगिक संख्यात्मक विकास निगम ने प्रदेश में उद्योग को बढ़ाने के लिए कई नीतियां तैयार की है। अब इन्हीं नीतियों से उद्योग को बढ़ाया जाएगा।

जिससे रोजगार को भी बढ़ाया जा सकता है। सुभाष बराला ने ही HSIIDC की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता भी की। जिसमें निगम के एमडी विकास गुप्ता और वित्त सलाहकार किरण वालिया भी मौजूद थे।

बराला के मुताबिक इस उद्योग नीति का उद्योगपतियों को पूरा लाभ मिलेगा। उनके अनुसार सरकार हर जिले में कृषि एवं खाद उत्पादन पर क्लस्टर विकसित करने का काम कर रही है। इसके लिए बिक्री केंद्र भी बनाए जाएंगे जिससे किसानों और युवाओं की वेतन में बढ़ोतरी होगी।

सुभाष बराला के अनुसार हरियाणा में एम एस एम ई को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन नई लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत की मार्केटिंग और पंचायतों से जमीन लेकर नए प्रोजेक्ट के लिए भी काम कर रही है। आने वाली 31 मार्च 2022 तक 5000 करोड रुपए के अतिरिक्त प्लॉट बिक्री करने के लिए भी कहा है।

जिसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने कैंप भी लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने प्रदेश में दिल्ली कटरा और मुंबई दिल्ली एक्सप्रेसवे को भी बनाए जाएंगे। साथ ही ग्लोबल सिटी और आईएमटी विकसित करने की योजना भी तैयार होने वाली है। इसके साथ हरियाणा में करीब 31 छोटे बड़े प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago