HomeCrimeसोनीपत में हरियाणा पुलिस के 2 जवानों की गोली मारकर हत्या, हरियाणा...

सोनीपत में हरियाणा पुलिस के 2 जवानों की गोली मारकर हत्या, हरियाणा पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल

Published on

सोनीपत में हरियाणा पुलिस के दो जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना देर रात की है जब पुलिसकर्मी गश्त पर निकले थे तब बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को गोली मर कर फरार हो गए । घटना गोहाना के बुटाना गांव की पुलिस चौकी की है। यहां पर चौकी के पास ही हरियाली सेंटर के पास वारदात को अंजाम दिया गया है |

सोनीपत में हरियाणा पुलिस के 2 जवानों की गोली मारकर हत्या, हरियाणा पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल

दरअसल गोहाना में बरोदा थाना के अंतर्गत गांव बुटाना में देर रात को अज्ञात बदमाशों ने दोनों पुलिस कर्मचारियों की चौकी से करीब 500 मीटर दूर बंद हरियाली सेंटर के निकट गोली मार कर हत्या कर दी।
हरियाणा में जब पुलिस ही सुरक्षित नही तो आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी हाथ होगी। सोमवार देर रात चौकी से थोड़ी ही दूर ही बंद हरियाली सेंटर के निकट बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

सोनीपत में हरियाणा पुलिस के 2 जवानों की गोली मारकर हत्या, हरियाणा पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल

कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई

मंगलवार सुबह घटना का पता लगते ही एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस ने चारों तरफ थानों में सूचना दे दी है।
आपको बता दे की, प्राप्त जानकारी के अनुसार बुटाना चौकी में तैनात एसपीओ कप्तान व हवलदार रविंद्र सोमवार रात को करीब 12 बजे गश्त के लिए चौकी से निकले थे। अज्ञात बदमाशों ने दोनों पुलिस कर्मचारियों की चौकी से करीब 500 मीटर दूर पर दोनों की गोली मार कर हत्या कर दी।

सोनीपत में हरियाणा पुलिस के 2 जवानों की गोली मारकर हत्या, हरियाणा पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल

मंगलवार सुबह दोनों के शव सड़क किनारे पड़े मिले। सूचना मिलते ही एसपी, बरोदा थाना के एसएचओ सहित विभिन्न थानों व क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी घटना को लेकर विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहे हैं।

सोनीपत में हरियाणा पुलिस के 2 जवानों की गोली मारकर हत्या, हरियाणा पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल

बदमाशों ने दोनों पुलिस कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। एसपीओ कप्तान को पांच गोली मारी गई हैं जबकि हवलदार को चार गोलियां लगी हैं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को घटना का पता लगा | पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हत्या किसने की अभी इसका पता नहीं चल पाया है फिलहाल हरयाणा पुलिस मामले की जांच कर रही है |

Written by- Prashant K Sonni

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this