Categories: Entertainment

अनुपम की मां का कहना पीएम मोदी को मेरा आशीर्वाद इस बार भी भाजपा की सत्ता रहेगी

भारत के कोने कोने में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में पीएम मोदी जी ने शिरकत की। गणतंत्र दिवस की इस परेड को अनुपम खेर की मां दुलारी ने भी बड़ी दिलचस्पी से देखा। जिसके बाद अनुपम खेर ने अपनी मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

जो कि बेहद कम समय में वायरल हो गया। इसमें अनुपम की मां पीएम मोदी की प्रशंसा करती हुई दिखाई दे रही है। वही अनुपम ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी !आज के दिन मैंने मां से गणतंत्र दिवस परेड के बारे में जिक्र करते हुए पूछा तो उन्होंने आपके बारे में जो कुछ भी कहा वो मैं आपके साथ शेयर करता हूं। मां दिल से कही गई बातें और उनकी ही जैसी करोड़ों माताओं का आशीर्वाद सिर्फ और सिर्फ आपके साथ है।

इस वीडियो में अनुपम खेर की मां दुलारी पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करती हुई कह रही है कि पीएम को वो आशीर्वाद दे रही है कि वो इस बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे।

इस वीडियो में अनुपम खेर अपने मां से सवाल करते हैं कि अपने गणतंत्र दिवस की परेड देखी ? इस पर जवाब देते हुए उनकी मां ने कहा हां देखी ना आज सुबह 2 -3 घंटे तभी तो मुझे ये पता है।इतना सुनते ही अनुपम बीच में टोकते हुए पूछ बैठते हैं क्या ? तो वह बोलती हैं मोदी जी, फिर अनुपम का पूछना होता हैं मोदी साहब ने क्या किया ?

बेटे की इस बात को सुनते ही उनकी मां मोदी जी को सैल्यूट करते हुए हंस देती हैं। फिर कहती हैं कि मैं उनको देखकर ना जाने क्यों बेहद खुश होती हूं ।मुझे ये समझ नहीं आता ।मुझे तो ऐसा महसूस होता है जैसे कि तू वही है।मां की बात सुनते ही अनुपम खेर बोल पड़ते हैं ,’वाह क्या बात है’

अनुपम खेर आगे अपनी मां से इस वीडियो में कहते है। कि टोपी पहनकर मोदीजी काफी अच्छे लग रहे थे। तब दुलारी का कहना था -टोपी और मफलर दोनों पहन रखा था ,ठंड लगती होगी उन्हें ना ,बेहद ठंड है ।लेकिन मोदी जी दिल के बेहद अच्छे इंसान हैं। तभी तो ईश्वर उनके साथ है। इस बार भी देखना वही चुनाव जीतेंगे। मैं इसे लिख कर देती हूं।इंसान की शराफत ही उसे काम आती है।उनका स्वभाव एक अच्छे इंसान जैसा है।

अनुपम खेर मां से कहते हैं फिर मोदी जी को आशीर्वाद दे दो। यह सुनकर दुलाई बेहद खुश हो जाती है और कहती है कि हां दे दिया,उनको बोलना कि मेरी मां आशीर्वाद बहुत जबरदस्त भेजती है आपको। 24 घंटे कोई परवाह नहीं, सिक्युरिटी क्यों रखनी है, आपके हम साथ है। सिक्युरिटी मत रखो, मैं हूं आशीर्वाद देने के लिए। वह बहुत ही अच्छा इंसान है। सोशल मीडिया पर

अनुपम खेर आगे मां से कहते हैं कि फिर तो मोदी जी को आशीर्वाद दे दो। ये सुन कर दुलारी के चेहरे पर चमक आ जाती है और वो कहती हैं कि ‘हां’ दे दिया समझो।उनको बोलना कि मेरी मां का आशीर्वाद बेहद जबरदस्त होता है ।24 घंटे कोई चिंता नहीं, सिक्योरिटी क्यों रखनी है ?हम हैं ना आपके साथ ।सिक्योरिटी बिल्कुल मत रखो ।मैं हूं आपको आशीर्वाद देने के लिए वे बेहद अच्छे इंसान हैं।

Team Saffron

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago