Categories: Government

बजट 2022: वित्त मंत्री के इस बार के बजट में क्या हुआ महंगा क्या हुआ सस्ता आसान शब्दों में देखें यहां

वित्तमंत्री सीतारमण ने आज चौथा बजट पेश किया है. आज के बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं. बजट पेश होने के बाद कुछ सामान महंगा हो जाएगा और कुछ सामान सस्ता हो जाएगा.आइए आपको बताते हैं कि इस बार के बजट में कौन-कौन से सामान की कीमतों में कटौती आ जाएगी और कौन से सामान के रेट्स में इजाफा हो जाएगा.

इस बजट में युवाओं को 60 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया है। वहीं एक साल के अंदर गरीबों के लिए पूरे देश में 80 लाख किफायती मकान बनाए जाएंगे। बजट में बहुत सी चीजें महंगी की गई हैं। वहीं, कुछ चीजों को सस्ता किया जा रहा है। जानिए बजट में आम आदमी को कहां-कहां मिली राहत और कहां जेब पर होगा असर ।

महंगा होने वाला सामान



छाता

कैपिटल गुड्स

बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल

इमिटेशन ज्वैलरी

सस्ता होने वाला सामान

  • विदेश से आने वाली मशीनें सस्ती होंगी
  • कपड़ा और चमड़े का सामान सस्ता होगा
  • खेती के उपकरण सस्ते होंगे
  • मोबाइल- चार्जर
  • जूते -चप्पल
  • हीरे के गहने
  • पैकेजिंग के डिब्बे
  • जेम्स एंड ज्वैलरी

  • बजट में सरकार ने जेम्स एंड ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती कर दी गई है. कस्टम ड्यूटी में 5 फीसदी की कटौती कर दी गई है. इसके अलावा कट और पॉलिश्ड डायमंड पर भी सरकार ने कस्टम ड्यूटी घटा दी है. इस पर भी 5 फीसदी कटौती की गई है. स्टील स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी को एक साल के लिए बढ़ाया गया है. वहीं, मेंथा ऑयल पर भी कस्टम ड्यूटी में कम कर दिया गया

कस्टम ड्यूटी में इजाफे की बात करें तो इस बार के बजट में कैपिटल गुड्स और आयात शुल्क पर कस्टम ड्यूटी को 7.5 फीसदी कर दिया है. इसके अलावा इमिटेशन ज्वैलरी पर भी कस्टम ड्यूटी को बढ़ाया गया है. विदेशी छाते की कीमतों में भी इजाफा हो जाएगा. बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल पर भी कीमतों में इजाफा हुआ है.

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश करते हुए कई बड़े एलान किए. बजट में यह घोषणा हुई कि 130 लाख एमएसएमई को अतिरिक्त कर्ज दिया जाएगा. डिजिटल यूनिवर्सिटी स्थापित किया जाएगा. पीएम ई-विद्या चैनल लाया जाएगा. 2000-23 में 80 लाख घर बनाए जाएंगे. पोस्ट ऑफिस में भी अब ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाएगा. आईटीआर में गड़बड़ी सुधारने के लिए 2 साल मिलेंगे. एनपीएस में केन्द्र और राज्य का योगदान 14 फीसदी किया गया. पेंशन में टैक्स छूट का एलान किया गया. हालांकि, इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया.

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago