HomeFaridabadसुशांत सिंह राजपूत के जीजा बने फरीदाबाद पुलिस के नए पुलिस आयुक्त

सुशांत सिंह राजपूत के जीजा बने फरीदाबाद पुलिस के नए पुलिस आयुक्त

Published on

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए हुए 15 दिन हो गए हैं। सुशांत के फैंस उन्हें अब भी उसी तरह से याद कर रहे हैं। उनके जीजा फरीदाबाद पुलिस के नए कमिश्नर नियुक्त हुए हैं |

सुशांत सिंह राजपूत के जीजा बने फरीदाबाद पुलिस के नए पुलिस आयुक्त

प्रदेश सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति पाने वालों में एडीजीपी मोहम्मद अकील और डॉ. आरसी मिश्रा शामिल हैं। हरियाणा सरकार ने 10 आईपीएस व एक एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश भी जारी किए हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत के जीजा बने फरीदाबाद पुलिस के नए पुलिस आयुक्त

हरियाणा पुलिस में गत दिनों बहुत से तबादलें हुए हैं | सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ओ पी सिंह को फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है | ओ पी सिंह, केके राव की जगह लेंगे | डीजी, क्राइम पीके अग्रवाल को राज्य सतर्कता ब्यूरो महानिदेशक लगाया गया है। एडीजीपी, मुख्यालय मोहम्मद अकील को डीजी क्राइम लगाया गया है। वह राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो, मधुबन के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। साउथ रेंज, रेवाड़ी के एडीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। उन्हें एफएसएल, मधुबन के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी मिला है। अंबाला रेंज के एडीजीपी आलोक कुमार एडीजीपी, आधुनिकीकरण एवं कल्याण होंगे।

सुशांत सिंह राजपूत के जीजा बने फरीदाबाद पुलिस के नए पुलिस आयुक्त

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ओपी सिंह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं | वह मुख्यमंत्री दफ्तर (सीएमओ) में स्पेशल ऑफिसर हैं | मंगलवार को हुए तबादलों में, एडीजीपी, आधुनिकीकरण एवं कल्याण श्रीकांत जाधव को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, पंचकूला का एडीजीपी लगाया गया है। फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त केके राव गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त होंगे। इनकी जगह स्पेशल पुलिस ऑफिसर (कम्युनिटी पुलिसिंग एंड आउटरिच) ओपी सिंह को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त लगाया गया है।

Written By – Om Sethi

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this