Categories: Entertainment

कैट की शादी के बाद पहली बार छलका सलमान का दर्द, कही यह बड़ी बात

सलमान खान बॉलीवुड के एक जाने-माने सितारे हैं। उन्हें आज के समय में देश विदेश में जाना जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। वह फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सलमान खान की लाइफ में बहुत सारी लड़कियां आई और गई लेकिन कुछ लड़कियां बहुत खास है,  जिनसे सलमान आज भी प्यार करते हैं। उन अभिनेत्रियों में दो एक्ट्रेस का नाम आता है। जिसने पहली ऐश्वर्या राय बच्चन है,  जिन्होंने अभिषेक बच्चन से शादी रचाई है और दूसरा नाम कैटरीना कैफ का आता है, जिन्होंने अभी हाल ही में बॉलीवुड के नामी अभिनेता विकी कौशल के साथ शादी रचाई है।

कैटरीना की शादी को लगभग डेढ़ महीना हो चुका है फिर भी सलमान खान ने कुछ नही बोला। हाल ही में सलमान ने कैटरीना की शादी के बाद पहली बार उनके नाम का जिक्र किया है और कहा है सभी लोग खुश हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या बयान दिया है।

जैसा कि आपको पता ही है सलमान खान एक शो भी होस्ट करते हैं जिसका नाम बिग बॉस है। अभी हाल ही में उस शो का फाइनल खेला गया था, जिसमें सलमान खान ने गेस्ट के तौर पर शहनाज गिल को बुलाया था। बिग बॉस के फाइनल के दौरान शहनाज गिल ने सलमान खान से कहा कि मैं अब पूरे भारत के कैटरीना कैफ बन चुकी हूं क्योंकि भारत की कैटरीना तो अब पंजाब की बहू बन गई है।

उनके कहने का मतलब है कि कैटरीना ने विक्की से शादी कर ली है, जो कि पंजाब का रहने वाला है। शहनाज यह बात बहुत अच्छे से जानते हैं कि सलमान कैटरीना को बहुत पसंद करते हैं, लेकिन लेकिन फिर भी शहनाज ने उनकी दुखती नस पर हाथ रख दिया। जिसके चलते सलमान थोड़े मायूस हो गए।

सलमान खान के समय सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में कैटरीना की शादी के बारे में कुछ कहा है। उन्होंने यह बात अपने शो बिग बॉस पर बोली है। जैसे ही शहनाज गिल ने सलमान खान से कैटरीना की शादी के बारे में कहा कि वह विकी कौशल से शादी कर चुकी हैं।जिसके तुरंत बाद सलमान ने जवाब दिया कि “बिल्कुल सब खुश हैं”।

उनके कहने का मतलब था कि शादी करने के बाद कैटरीना और विक्की दोनों ही बहुत खुश हैं। यह बात बोलते समय उनके चेहरे पर उदासी आ गई थी। सलमान का कैटरीना की शादी के बाद यह पहला बयान है, जो कि सोशल मीडिया पर बहुत सुर्खियों में चल रहा है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago