Categories: Entertainment

लता मंगेशकर ने अभिनेत्री हेमा के लिया गाना गाने से कर दिया था मना, जानिए वजह

हेमा मालिनी बॉलीवुड जगत के बहुत ही मशहूर और जाने-माने अभिनेत्री हैं। जिन्होंने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ शादी रचाई है। इन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बहुत सारे हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में सपनों के सौदागर फिल्म से डब्लू किया था। वह 60 और 70 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

आज भी ड्रीम गर्ल के चाहने वालों की कमी नहीं है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी इनकी फिल्मों में बहुत गाने गाए हैं। लेकिन एक बार ऐसा हुआ था जब लता मंगेशकर ने हेमा के लिए गाना गाने से इनकार कर दिया था, जाने क्या था पूरा मामला।

यह बात सारा 1979 की है, जब हेमा मालिनी की फिल्म मीरा आई थी।  इस फिल्म में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल को म्यूजिक देना था। जब फिल्म मेकर्स ने लता मंगेशकर से फिल्म में गाना गाने के लिए कहा , तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल को पता चला कि लता इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है, तो उन्होंने भी फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इसके बाद पंडित रविशंकर ने फिल्म का म्यूजिक दिया था।

आपको बता दे, जब हेमा मालिनी  को यह बात पता चली,  तो वह खुद लता मंगेशकर को मनाने के लिए उनके पास  पहुंची। इस बारे में हेमा मालिनी ने अपने एक इंटरव्यू में भी बताया था।

हेमा ने बताया था था, ‘गुलजार साहब की मीराबाई में काम करना मेरे लिए किसी सपने जैसा था। मैं श्रीकृष्ण की भक्त हूं। मैं इसके हर गाने के लिए लता जी की ही आवाज चाहती थी। जब मुझे पता चला कि लता जी इस फिल्म में गाने से इंकार कर दिया है, तो मैंने उन्हें फोन किया और उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानीं।’

लता मंगेशकर ने भी एक साक्षात्कार में बताया था कि, उन्होंने फिल्म में गाना गाने से क्यों इंकार किया था उन्होंने कहा था, ‘पहले भी मैं मीरा भजन गा चुकी थी। इसीलिए मैंने ये तय किया था कि फिर से मैं किसी के लिए ये नहीं गाऊंगी’।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago