Categories: Life Style

दुखी होकर लता मंगेशकर के कहा – “अब दोबारा नहीं बनना चाहती लता”, जाने वजह

जैसा कि आप सभी को पता ही है कि बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने रविवार को हम सभी को अलविदा कह दिया।  उनका निधन 92 साल की उम्र में हुआ है। वह 8 जनवरी को महामारी संक्रमित हुए थे,  जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।  काफी दिनों तक उनका इलाज चला।  लेकिन रविवार सुबह 8:12 पर लता मंगेशकर जी की सांसो की डोर टूट गई।

लता मंगेशकर के जाने से फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ पूरा देश गम में डूब गया है। उनकी विदाई ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया है। सभी उन्हें भावुक होकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस दौरान हर किसी ने स्वर कोकिला के शानदार काम की बात की है।

उन्होंने मात्र 13 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। जिससे हमें पता चलता है कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी इंडस्ट्री को दे दी। इस जिंदगी में उन्होंने तमाम उतार-चढ़ाव का सामना किया है।

इसके बावजूद भी उन्होंने भारत रत्न अवार्ड को प्राप्त किया था। अपनी आवाज से आज तक भी लता दीदी बहुत लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उनकी आवाज की वजह से उन्हें भारत के साथ-साथ दुनिया भर में जाना जाता है, लेकिन वह फिर से लता नहीं बनना चाहती।

अभी हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती हुई नजर आ रही है कि वह फिर से कभी भी लता मंगेशकर नहीं बनना चाहती।  इस वीडियो में स्वर कोकिला ने अपनी तकलीफों के  बारे में बताया है।

जैसा की वीडियो में नजर आ रहा है कि लता मंगेशकर के सवाल पूछा गया है कि, क्या अगर उन्हें  अगला जन्म मिलता है, तो उन्हें वैसे लता मंगेशकर बनना है?  इस सवाल का जवाब देते हुए वह हंसती हुई कहती है कि नहीं। उन्होंने बताया “अगर जन्म मिला तो मैं लता मंगेशकर नहीं बनना चाहती।  लता मंगेशकर के जिंदगी में जो तकलीफ है वह सिर्फ उसे ही पता है।”

आपको बताते हैं उनके पिता ने साल 1942 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिस वजह से उन्होंने मात्र 13 साल की उम्र में अपने भाई बहनों की जिम्मेदारी को संभाला। शुरुआत में कई संगीतकारों ने लता की पतली की आवाज होने की वजह से उन्हें काम देने से साफ इनकार कर दिया। लेकिन  लता के भी पक्के इरादे थे, और उन्होंने अपनी आवाज को देने की कोशिश करी।

उन्होंने अपनी लगन और प्रतिभा के बल पर अपने काम को पाया उन्होंने बहुत गानों की रिकॉर्डिंग की है फिल्मी गीतों के अलावा उन्होंने गैर फिल्मी गीतों में भी खूब कामयाबी पाई है उन्होंने अपने करियर में 30 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago