Categories: EducationReligion

कर्नाटक में इस मुस्लिम लड़की ने लगाए अल्लाह-हू-अकबर के नारे, पाकिस्तानियों ने किया समर्थन

हमने देश में कई बार जाति और धर्म के नाम पर हो विवाद तो कई बार  देखे ही होंगे। अभी हाल ही का मामला ले, कर्नाटक में छात्राओं को बर्खा का और हिजाब पहनने का पर विवाद हुआ था। जो इस समय बढ़ता ही जा रहा है। इस विवाद ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। जब कॉलेज में बुर्खा बैन होने के बावजूद भी एक लड़की बुर्का पहनकर बड़े मजे से कॉलेज पहुंचे और जब एक समान ड्रेस कोड के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों ने उसे देखा उसका विरोध किया।

विरोध में उन्होंने भगवा स्कार्फ पहनकर जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू किए। इस बात पर लड़की को गुस्सा आ गया और वह अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने लग गई और छात्रों की भीड़ को चुनौती देने लगीm कॉलेज प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से वह मामले को शांत करवाया।

आपको बता दे, अब  बुर्खा वाली लड़की के समर्थन में पाकिस्तान के लोग भी आ गए हैं। इस लड़की का है वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और उसे टैग कर पाकिस्तानी अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। लड़की का हौसला बढ़ा कर उसे शेरनी की तरह बता रहे हैं और लिख रहे हैं कि लड़की भारत में बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ लोगों को एकजुट करेगी।

इस मामले पर पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने लिखा है, ‘मार्टिन लुथर किंग ने एक बार कहा था- नफरत को नफरत से खत्म नहीं किया जा सकता, नफरत को केवल प्यार से खत्म किया जा सकता है। इस दृश्य को देखिए..एक अकेली मुस्लिम लड़की को कट्टरपंथी हिंदुओं की एक बड़ी भीड़ परेशान कर रही है। अकेली लड़कियों को घेरकर नफरत को मत बढ़ाओ।’

इस विवाद पर जीशान सईद नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘भारत की हर मुस्लिम महिला को खासकर इस वक्त बुर्का जरूर पहनना चाहिए।’

वही सईद नैय्यर उद्दीन नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘कट्टर लोगों के सामने खड़ी इस बहादुर और निडर  अकेली लड़की को मेरा सलाम। ऐसा हो सकता है कि ये लड़की ही मुस्लिम विरोधी भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लोगों को एकजुट करे।’

इस विडियो पर मुजामिल नाम के एक यूजर ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को टैग करते हुए लिखा, ‘सर, देखिए, भारत में मुसलमानों के साथ क्या हुआ।’

इसी पर राशिद खलील नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘जानवर हैं ये।’

वही शाहिद अकरम नाम के यूजर लिखते हैं, ‘ये भारत के तालिबान हैं।’

इसी क्रम में किंग खान नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘अच्छा  हुआ हमें एक अलग देश मिल गया। हम ऐसे लोगों के साथ कैसे रहते? वहां कोई भी अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है।’

इसी पर अब्दुल समद नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘तुम्हें खुब ताकत मिले लड़की…और इस फासीवादी भीड़ को शर्म आनी चाहिए।’

आपको बता दें जनवरी में  उडुपी के एक सरकारी कॉलेज में कॉलेज प्रशासन के ड्रेस कोड के खिलाफ जाकर 6 मुस्लिम लड़कियां हिजाब पहनकर कॉलेज आई थी। इसके बाद कर्नाटक के दूसरे कॉलेजों में ही मुस्लिम लड़कियां हिजाब पहनकर जाने लगे, जिस को लेकर यह बड़ा विवाद खड़ा हो गया।

इसी का विरोध करने के लिए कुछ छात्र भगवा शॉल पहनकर स्कूल कॉलेज आने लगे जिस कारण मामला और बिगड़ गया। मंगलवार को कर्नाटक के सेव मेगा और बागलकोट जिलों में इस विवाद को लेकर हाथापाई और पथराव की खबरें भी सामने आए है।

हिजाब विवाद को देखते हुए राज्य सरकार ने कर्नाटक के सभी स्कूल-कॉलेजों में यूनिफॉर्म को अनिवार्य कर दिया है। स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहना जा सकता है या नहीं, इस बात को  लेकर कर्नाटक उच्च न्यायालय सुनवाई कर रहा है।

Kunal Bhati

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago