Categories: CrimeTrending

कोरोना की फर्जी रिपोर्ट बनाना पड़ गया मंहगा, सीएम फ्लाइंग ने रंगे हाथों पकड़ा

महामारी के कारण जनमानस पहले ही परेशान है उसके वावजूद भी लोग फर्जीवाड़े से बाज नहीं आ रहे है, वही इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक गिरोह के दो लोगो को गिरफ्तार किया है जो महामारी की फर्जी रिपोर्ट बनाते हुए पकड़े गए है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग व सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम में फ़र्ज़ी कोविड आरटीपीसीआर पॉजिटिव रिपोर्ट्स देने वालों के गिरोह के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। टीम ने मौके से लैपटॉप व अन्य फर्जी दस्तावेजों को भी जब्त किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को फर्जी रिपोर्ट्स बनाने वाले रैकेट के बारे में निरंतर सूचनाएं मिल रही थी। जिसके बाद उन्हें इस पर कार्यवाही करने के आदेश मिले।

गत दिवस खाद्य एवं औषधी प्रशासन, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में गुड लाइफ हेल्थ केयर सेंटर पर छापा मारा और इस टीम में जिला औषधी नियंत्रण अधिकारी मनदीप मान, डॉ. नमन, डॉ. रामप्रकाश राय, उप-निरीक्षक सतेंदर व उप-निरीक्षक रणधीर शामिल थे।

उन्होंने बताया कि टीम ने गुड लाइफ हेल्थ केयर सेंटर, डीएलएफ-3, जोकि एसआरएल डायग्नोस्टिक का कलेक्शन सेंटर है, पर एक छदम (डेकोय) ग्राहक भेजकर लैब के मैनेजर अनुज शर्मा व कर्मचारी संजीव को 2000 रुपये में कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट् देने पर मोके से गिरफ्तार किया व दोनों दोषिओ के विरुद्ध थाना डीएलएफ फेज-3 में एफआईआर दर्ज करवा दी गयी है।

प्रवक्ता ने बताया कि मौके से कई फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट्स व सरकार द्वारा निर्धारित टेस्ट रेट से ज्यादा रेट चार्ज करने की रसीदे व लैपटॉप सहित अन्य रिकॉर्ड बरामद हुआ है, जिसको टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago