Categories: FaridabadTrending

फरीदाबाद: एक्शन में दिखे विधायक, करोड़ों का टेंडर लेने वाले ठेकेदार हो रहे हैं ब्लैकलिस्ट

विधायक राजेश नागर ने तिगांव में सीवर, पानी और नाली खडंजा का काम करने वाले ठेकेदार की कंपनी को ब्लैक लिस्ट करवा दिया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार बार बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी काम नहीं कर रहा था, जिससे लोगों को बड़ी परेशानियों को झेलना पड़ रहा था। विधायक राजेश नागर ने गत 12 जनवरी को ठेकेदार के काम का औचक निरीक्षण किया था। तब ठेकेदार ने पब्लिक हेल्थ के अभियंताओं की मौजूदगी में विधायक से 15 दिन की मोहलत मांगी थी। लेकिन अब एक महीने बाद भी हालात में सुधार नहीं आने और जनता की मिल रही निरंतर शिकायतों के चलते विधायक राजेश नागर ने  एक बार फिर क्षेत्र का दौरा किया।

उन्होंने ठेकेदार के काम को संतुष्ट न करने वाला बताया और पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता को ठेकेदार का ठेका रद्द कर उसको ब्लैकलिस्ट करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इसे आज ही कार्यवाही में ला दिया जाएगा।

विधायक नागर ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार के काम न करने के कारण कई बार मामले को संज्ञान में लिया। इसे विधानसभा में भी उठाया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास कार्यों के लिए खुला हाथ रखा हुआ है लेकिन इस प्रकार के ठेकेदार हमारे विकास कार्यों को अवरुद्ध करना चाहते हैं। इसलिए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

धीमी गति के कारण खुदा है रोड

नागर ने बताया कि काम की धीमी गति के कारण पूरा तिगांव खुदा हुआ मालूम पड़ता है। विभाग 18 करोड़ रुपये से अधिक की रकम खर्च कर लोगों को राहत देने की कोशिश कर रहा है लेकिन लोगों को इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बाजार के कामकाज पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लेकिन बार बार समय लेने के बाद भी ठेकेदार काम करने के लिए तैयार नहीं है। हलकी सी बारिश का पानी भी क्षेत्र में जम जाता है।

ब्लैक लिस्ट हुआ ठेकेदार

विधायक ने बताया कि पिछली बार खुद ठेकेदार ने ही आखिरी मौका मांगा था। हमने तो 15 दिन की बजाय एक महीने बाद मौका देखा, लेकिन हालात पहले के जैसे ही हैं। इसलिए ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर टेंडर की प्रकिया पुन: करने के लिए कहा गया है।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago