Categories: Politics

किसान मामले में हुड्डा के भ्रम प्रचार पर मंत्री अनिल विज का पलटवार, किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने की जद्दोजहत में जुटी सरकार

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की टिकरी बॉर्डर पर जत्था जमाए किसानों के खिलाफ दर्ज हुए मामलों पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभी तक किसानों पर कुल 272 मुकदमे दर्ज किए गए थे जिनमें से 82 मुकदमे हम वापस ले चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 82 मामले रेलवे व जीटी रोड से संबंधित थे।

जिसकी इजाजत के लिए हमने केंद्र से अनुमति मांगी थी। केंद्र से इसकी इजाजत मिल गई है और हरियाणा देश का पहला प्रदेश है, जिसको केंद्र से इजाजत मिली है, जल्द ही हम इन्हें वापस लेने जा रहे हैं।

कुछ मामले हाईवे से संबंधित हैं तो कुछ पर हाईकोर्ट की स्टे हैं लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं कि सभी मुकदमों को वापस लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने किसानों पर दर्ज मामलों की वापसी के लिए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पलटवार किया। दरअसल, मीडिया से वार्तालाप करते हुए अनिल विज ने कहा कि हुड्डा ने हमेशा झूठ की राजनीति कर भ्रम फैलाया है। मगर भाजपा सरकार जो कहती है वह कर दिखाती है। पेपर लीक के सवाल पर विज ने कहा कि हमारी सरकार ने खुद कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में तो लूट हुआ करती थी और इसके अलावा एक ऐसा भी मामला सामने नहीं आया, जिसमें कांग्रेस ने कभी खुद कार्रवाई की हो या दोषियों पर कार्रवाई कर उन्हें पकड़ा हो। गृह मंत्री ने दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री केजरीवाल पर तंज कसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल से स्वयं दिल्ली की जनता बेहद परेशान है। इतना ही नहीं केजरीवाल से दिल्ली की एक भी समस्या का हल नहीं हुआ है। केजरीवाल काम चाहे करें या न करें लेकिन प्रचारक जरूर अच्छे हैं, क्योंकि वह प्रचार बहुत करते हैं।

गुरुग्राम में बहुमंजिला भवन की फ्लोर गिरने के मामले में गृह मंत्री ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी छानबीन करने के लिए दो डीएसपी को लगाया गया है, जो छानबीन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago