Categories: IndiaTrending

खुशखबरी: इस ऐप के यूजर्स को झटपट मिलेगा एक लाख का लोन, जानें पूरी डिटेल

अब लोगों को लोन लेने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन Google Pay का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। इसके जरिए अब आपको कुछ ही मिनटों में पर्सनल लोन मिल जाएगा। डीएमआई फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड ने गूगल पे ऐप पर पर्सनल लोन प्रोडक्ट लांच करने की घोषणा की है। इस प्रोडक्ट में गूगल पे के कस्टमर एक्सपीरियंस और DMI के डिजिटल लोन डिस्बर्सल प्रोसेस के दोहरे फायदों का इस्तेमाल किया गया है। इससे कर्ज लेने वाले नए ग्राहकों को मदद मिलेगी।

ग्राहक इस सुविधा के तहत अधिकतम 36 महीनों के लिए एक लाख रुपए तक लोन प्राप्त कर सकते हैं। इस सुविधा को 15,000 से अधिक पिन कोड के साथ लांच किया जा रहा है। बता दें कि DMI फाइनेंस पहले प्री-क्वालिफाइड एलिजिबल यूजर्स तय करेगा और उन्‍हें गूगल पे के जरिए प्रोडक्ट ऑफर करेगा।

इन यूजर्स के आवेदन रियल टाइम में प्रोसेस किए जाएंगे। जिसके बाद कस्टमर को उनके बैंक अकाउंट में तत्काल लोन का पैसा जमा कर दिया जाएगा। बता दें कि Google Pay इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकेंगे क्योंकि यह केवल उन्हीं यूजर्स के लिए हैं जिनका क्रेडिट स्कोर बेहतर होगा।

क्या कहना हैं कंपनी का

DMI फाइनेंस के सह-संस्थापक और संयुक्त एमडी शिवाशीष चटर्जी का कहना है कि उनकी टीमों ने लाखों Google Pay यूजर्स को पारदर्शी और निर्बाध क्रेडिट लाने के लिए मिलकर काम किया है। आने वाले वर्षों में इस नई साझेदारी को बढ़ाने और कई लाखों लोगों के लिए वित्तीय समावेशन के वादे को साकार करने के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे।

इसके अलावा कंपनी की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि यूजर्स को मोबाइल फोन पर कुछ ही क्लिक में लोन उपलब्ध करवाया जाएगा। Google Pay यूजर्स के लिए इसे संभव बनाने के लिए DMI फाइनेंस के साथ सहयोग करने के लिए बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि यह प्रौद्योगिकी द्वारा सक्षम वित्तीय समावेशन के वादे को साकार करता है।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago