Categories: IndiaInternational

तूफान को चीरते हुए इन भारतीय पायलटों ने उतारा हवाई जहाज, हर जगह हो रही है तारीफ

कई बार हमने खबरें सुनी होंगी की तूफानों की वजह से एरोप्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ती है और इस वजह से कई बार कुछ दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। इसी बीच अब उत्तर पश्चिमी यूरोप की एक खबर सामने आ रही है और पता चल रहा है कि इन दिनों उत्तर पश्चिमी यूरोप तूफान यूनिस की चपेट में है। इस वजह से सैकड़ों उड़ानें भी रद्द की गई है, जबकि कई उड़ानों का रूट डायवर्ट भी किया गया है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जो कि बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।

इसमें एयर इंडिया का पायलट बहुत ही कुशलता से विमान की लंदन में सफलतापूर्वक लैंडिंग करता हुआ दिख रहा है। तूफान को चीरते हुए विमान हवाई पट्टी पर बहुत आसानी से उतरता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एयर इंडिया के पायलट की बहुत तारीफ हो रही है।

सूत्रों के अनुसार पायलट का नाम कैप्टन अंकित भारद्वाज और आदित्य राव बताया जा रहा है। जोकि शुक्रवार को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर बोइंग ड्रीमलाइनर विमान सुरक्षित लैंडिंग करवाने में सफल रहे।

आपको बता दें इस पूरी घटना का सीधा प्रसारण एक यूट्यूब चैनल बिग चैट टीवी ने किया।  इस वीडियो को बनाने वाला शख्स कह रहा है कि यह भारतीय पायलट बहुत कुशल है। सूत्रों के मुताबिक दो फ्लाइट्स में से एक AI-147  हैदराबाद से थी जिसे कैप्टन अंकित भारद्वाज ने पायलट थे। और अगर बात करें दूसरी फ्लाइट AI-145  गोवा से थी, जिसमे  कैप्टन आदित्य राव थे।

एयर इंडिया ने अपने दोनों पायलटों की जमकर तारीफ की। एक अधिकारी ने कहा कि “हमारे कुशल पायलटों ने हीथ्रो हवाई अड्डे पर ऐसे समय में लैंडिंग की जब अन्य लाइन हिम्मत हार चुके थे। दरअसल तूफानों की वजह से विमानों का संतुलन बिगड़ सकता था और वे रनवे पर चल सकते थे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।”

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago