Categories: Jobs

हरियाणा में यह कंपनी लगाने जा रही है 900 एकड़ की जमीन पर प्लांट, अब युवाओं के लिए होगा रोजगार ही रोजगार

हरियाणा सरकार इस समय युवाओं को रोजगार देने के लिए निरंतर प्रयासों में लगी हुई है। जिसमें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का कहना है कि प्रदेश सरकार खरखोदा औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने का काफी अच्छा प्रयास कर रही है। ताकि इस क्षेत्र को एक अलग पहचान दी जा सके। उन्होंने आगे कहा कि मारुति जैसे बड़े उद्योग के निवेश करने से जहां औद्योगिक माहौल को सकारात्मक बल मिलेगा, वही यहां के युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर पैदा होंगे।

आपको बता दे, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को चंडीगढ़ में आईएमटी खरखौदा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान राजीव दहिया के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर रहे थे।

इस समय एसोसिएशन ने निजी कंपनियों में हरियाणा के युवाओं को 75% आरक्षण, खरखौदा में मारुति उद्योग के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार जताया। इस समय पर एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को आईएमटी खरखौदा के विकास से संबंधित कई मांगों के बारे में उन्हें बताया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने एसोसिएशन को भरोसा दिलाया कि आईएमटी खरखौदा को तेजी से विकसित करने के लिए राज्य सरकार जो भी सुविधाएं उपलब्ध करा पाएगी वह जरूर करेगी क्योंकि इस क्षेत्र को उद्योग के मामले में अग्रणी बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि सुविधाएं अच्छी होगी तो बड़ी कंपनियों के इस क्षेत्र में निवेश करने के अवसर भी बढ़ जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी कंपनियों के निवेश करने के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हरियाणा सरकार के निरंतर प्रयासों से खरखौदा इंडस्ट्रीज क्षेत्र में करीब 900 एकड़ जमीन पर देश की सबसे बड़ी मोटर वाहन कंपनी मारुति सुजुकी अपना प्लांट स्थापित करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि मारुति के साथ-साथ और भी कई बड़ी कंपनियां यहां अपना उद्योग लगाने में दिलचस्पी दिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में खरखौदा को औद्योगिक हब के रूप में विकसित कर दिया जाएगा ताकि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिल सके।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago