Categories: Trending

हरियाणा में न सिर्फ बदली सोच बल्कि बदलने लगे रीति रिवाज, रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते बेटी ने घुड़चढ़ी निकाली

हरियाणा में विकास के साथ साथ अब लोगों की सोच भी उच्च होती जा रही हैं। परंपरा के नाम पर रूढ़िवादी सोच को पीछे छोड़ अब एक नया आयाम आर करने में खासकर हरियाणा की बेटियां अहम भूमिका अदा कर रही है। गौरतलब,हरियाणा की फौगाट बेटियों पर फ़िल्म बनी जो आज कहावत भी बन चुकी है कि म्हारी बेटी बेटों से कम नहीं। इसी कड़ी में उच्च शिक्षा हांसिल कर सरकारी नौकरी कर रही उषा ने अपनी शादी पर शादियों पुरानी रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुये घुड़चढ़ी निकाली।


दरअसल, जब उषा घोड़ी पर बैठी तो उसे देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। साथ ही उषा के सभी परिजन नाच उठे। अपना इतना मान सम्मान व खुशी देख उषा अपने आप को रोक नहीं पाई. उषा भी इस गर्व व ख़ुशी के पलों को यादगार बनाते हुए घोड़ी से उतरी और नाचने लगी।




वहीं उषा की मां ने अपनी बेटी की शादी पर शुरू हुई इस पहल से बेहद खुश है। वहीं उषा के चचेरे भाई प्रीतम व चांद ने कहा कि उषा के पिता आज इस दुनिया में नहीं लेकिन उनके द्वारा दी गई शिक्षा व संस्कार से उषा आज इस मुक़ाम पर है और बेटियों का मनोबल बढ़ाने तथा प्रोत्साहन के लिए ये पहल शुरू की है।



उषा ने बताया कि उसके माता पिता ने कभी बेटा बेटी में भेदभाव नहीं किया। उषा ने कहा कि उनके गाँव में ये नई पहल शुरू हुई है जो बेटियों को प्रोत्साहित करेगी, उसने कहा कि हर किसी को अपनी बेटी को शिक्षा के साथ हर वो चीज़ देनी चाहिए जिससे वो खुले मन से बेटों की बराबरी करते हुए आगे बढ़ सके।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago