Categories: Entertainment

मांग में सिंदूर लगाने पर यूजर्स ने अफसाना को किया बुरी तरह ट्रोल, पति भी आए निशाने पर

आपको बता दें छोटे पर्दे पर बहुत सारे रियालिटी शो आते हैं। जो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। उन्हीं में से एक शो बिग बॉस है।  जिसको बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सलमान खान होस्ट करते हैं। अभी बिग बॉस सीजन 15 की कंटेस्टेंट और पंजाबी मशहूर सिंगर अफसाना खान ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड साज से शादी की है। दोनों ने 19 फरवरी 2022 को अपने परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए हैं।  जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है।

आपको बता दें इस दौरान दुल्हन ने बहुत सुंदर मेकअप किया हुआ था।  उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए गोल्डन हैवी चौकोर स्टाइल का नेकलेस पहना हुआ था।  इसके साथ उन्होंने हेवी मांग टीका भी लगाया हुआ था।  इसके अलावा झुमके और नथनी भी उन्होंने पहनी हुई थी।  जिससे वह बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही थी।

अफसाना ने अपने हाथों में लाल रंग का चूड़ा भी पहना हुआ था। शादी की तस्वीरों को सांझा करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा था कि “हमारी खुशी अब शुरू होती है”। अब दोनों की नई जिंदगी की शुरुआत हो चुकी है।  इसके बीच अफसाना खान को बुरी तरह टोल किया जा रहा है।

शादी के बाद अफसाना खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।  जिसमें उन्होंने अपनी मांग लाल सिंदूर से भरी हुई है । ऐसे में लोगों ने उन्हें सिंदूर लगाने पर काफी ट्रोल किया है।  अफसाना का यह रूप लोगों को पसंद नहीं आया।

लोग उन्हें उनकी शादी को लेकर काफी बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों ने उनके धर्म को भी निशाना बनाया तो किसी ने उनके पति को सेकंड हैंड आइटम कहा।

एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा कि, ‘जी आपने सिंदूर क्यों पहना है? आप तो मुस्लिम हो।’ तो वही दूसरे ने लिखा कि, ‘आप मुस्लिम हैं या हिंदू। नाम मुस्लिम का और सारा काम हिंदू का। एक अन्य ने लिखा कि, “अल्लाह कैसे लोग हैं इस दुनिया में, शर्म आनी चाहिए” इसके अलावा कई यूजर्स ने अफसाना खान को भद्दे कमेंट किए और उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया।

हालांकि इस दौरान अफसाना खान के फैंस ने उनका भरपूर साथ दिया और एक फैन ने लिखा कि, “हिंदू लोग शादी करने के बाद दूसरे दिन से सिंदूर कैरी करना बंद कर देते हैं पर अफसाना खान ने हर बार लगाया है।”

बता दें, इनकी शादी में अभिनेत्री राखी सावंत, अक्षरा सिंह, डोनल बिष्ट, रश्मि देसाई, रियाज जैसे कई टीवी सितारे भी पहुंचे थे। अफसाना खान जब ‘बिग बॉस-15’ में नजर आई थी, तो इस दौरान वह काफी लाइमलाइट में रही थी। हालांकि वह अपने गलत व्यवहार के चलते इस शो से जल्द ही बाहर हो गई। इसके अलावा उन्हें सबसे ज्यादा पहचान पंजाबी गाना ‘यार मेरा तितलियां वरगा’ से मिली थी।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago