Categories: Uncategorized

सोशल मीडिया ने बदल दी इस गुब्बारे बेचने वाली लड़की की तकदीर, वायरल हुई तस्वीरे

आज का दौर आधुनिक दौर है। आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है। अक्सर कुछ ना कुछ सोशल मीडिया पर वायरल होता ही रहता है। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर कोई भी इंसान रातों-रात स्टार बन सकता है और बहुत सारे लोग ऐसे हैं अभी जो सिर्फ सोशल मीडिया की वजह से स्टार बन गए हैं। कई बार किसी की कोई तस्वीर वायरल हो जाती है जो फिर बाद में स्टार बन जाता है।

हमने कई बार सुना होगा कि किसी ने अपनी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली,  जिससे उसकी किस्मत बदल गई।  आप सभी लोगों को पाकिस्तान की एक चाय विक्रेता अरशद खान तो याद ही होगी।  जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और रातों-रात स्टार बन गई थी।

आपको बता दें इसी बीच एक गुब्बारे बेचने वाली लड़की की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।  अब यह लड़की स्टार बन चुकी है। यह केरल में भीड़भाड़ वाले इलाके में गुब्बारे बेच रही थी।

जिसकी फोटो एक वेडिंग फोटोग्राफर ने क्लिक की थी। इसके बाद ऐसी लड़की का मेकओवर किया गया और उसके बाद उसका फोटो शूट हुआ,  जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

जिस लड़की के बारे में हम बात कर रहे है, उसका नाम किसबु है। वह कन्नूर अंडाल्लुरकावु उत्सव के दौरान गुब्बारे बेच रही थी। उसी समय पय्यान्नूर स्थित फोटोग्राफर अर्जुन कृष्णनन ने इस लड़की को देखा था।

वह लड़की गुब्बारों और रोशनी के बीच खड़ी हुई थी और उसने सोचा कि यह एक अच्छी तस्वीर बनेगी। इस प्रकार से राजस्थान की इस लड़की की तस्वीर क्लिक की गई, जो बड़ी ही उत्सुकता से कैमरे को निहार रही थी।

आपको बता दे, वेडिग फोटोग्राफर अर्जुन कृष्णनन ने जो फोटो क्लिक किए, वह काफी शानदार थे। जब उस लड़की और उसकी मां को यह तस्वीरें दिखाई गई तो वह बहुत खुश हो गए फिर फोटोग्राफर अर्जुन कृष्णनन ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया और इन तस्वीरों पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों को बहुत पसंद किया जा रहा है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो इन तस्वीरों पर कमेंट भी कर रहे हैं। इसके बाद अर्जुन के दोस्त श्रेयस ने भी उनकी फोटो क्लिक की और इन तस्वीरों पर भी बहुत जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिला।

लड़की इन तस्वीरों में मुस्कुराती हुई नजर आ रही है और यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गई। इसके तुरंत बाद अर्जुन को किस्बू के साथ एक मेकओवर फोटो सेशन शूट करने के लिए बुलाया गया। स्टाइलिस्ट रैम्या की मदद से अर्जुन ने किस्बू की कुछ प्यारी सी तस्वीरों को शूट किया। किस्बू इस ट्रेडिशनल मेकओवर में साड़ी और लाल रंग का ब्लाउज पहनी हुई दिख रही हैं।

इस फोटोशूट पर फोटोग्राफर अर्जुन की भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।  अर्जुन ने कहा कि वह फोटो शूट के बाद जो रिस्पांस मिला उससे वह बहुत ही खुश है। इससे भी ज्यादा खुशी उसको इस बात की है कि उन्होंने किसी की जिंदगी बदलने में बहुत ही अहम भूमिका निभाई है। अर्जुन एक फ्रीलांस वेडिंग फोटोग्राफर है जो इस इलाके में 15 साल से है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago