Categories: Entertainment

ना कोई बीवी है ना कोई बच्चा, जानिए फिर कौन होगा सलमान खान की 2300 करोड़ रुपए की संपत्ति का वारिस

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान एक जाना माना नाम है। उन्हें किसी की पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज के समय में पूरी दुनिया सलमान खान को जानती है। अगर बात करें उनकी फैन फॉलोइंग की, तो देश के साथ-साथ विदेशों तक भी उन्हें जाना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड में बहुत सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज वह किसी भी चीज के मोहताज नहीं है। अपने दम पर अपना करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया है।

लेकिन जैसा कि आप सभी को पता ही है सलमान खान अभी तक कुंवारे हैं। ना तो उनकी कोई बीवी है और ना ही बच्चा। तो सोचने वाली बात यह है कि इस करोड़ों की संपत्ति का वारिस कौन होगा?  सलमान खान के चाहने वालों के दिमाग में अक्सर ऐसे ऐसे सवाल आते रहते हैं। तो बता दे सलमान ने इस सवाल का जवाब दिया है कि आखिर उनकी संपत्ति का वारिस कौन होगा।

आपको बता दें सलमान खान ने छोटी सी उम्र में एक ऐड फिल्म कैंपा कोला नाम के सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी में काम किया था,  जिससे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड की फिल्म “बीवी हो तो ऐसी” में देखा गया। लेकिन वह उसमें सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। सलमान खान की दूसरी फिल्म “मैंने प्यार किया” थी,  जो कि सुपरहिट साबित हुई थी।

सही मायने में देखा जाए तो इसी फिल्म से सलमान खान के करियर को एक नई पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अनगिनत हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं।  इसके साथ-साथ उन्होंने इंडियन टेलीविजन पर कई फेमस शो दिए हैं और देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

वर्तमान में सलमान खान के पास किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।  मीडिया की मानी जाए तो सलमान खान के पास करीब 2300  करोड़ रुपए की संपत्ति है।

हिंदी सिनेमा के टॉप सबसे महंगे अभिनेताओं के लिस्ट में आते हैं।  सलमान खान के पास खुद का एक प्राइवेट जेट भी है।  इतना ही नहीं उनके पास बहुत लग्जरी और महंगी गाड़ियों का अच्छा खासा कलेक्शन हैं। सलमान खान एक फिल्म में काम करने के लिए 50 से ₹600000000 फीस लेते हैं।

आपको बता दें सलमान खान पिछले 33 वर्षों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं।  उन्होंने अपने करियर में बहुत सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनके बेहतरीन अभिनय का हर कोई दीवाना है। लड़कियां तो सलमान खान को कुछ ज्यादा ही पसंद करती हैं।  सलमान खान का नाम भी बॉलीवुड की कई जानी-मानी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, परंतु आज तक भी उन्होंने शादी नहीं की है।

वर्तमान में उनकी उम्र 56 साल है और वह अब तक भी कुंवारे हैं और वह शादी करने के मूड में भी नहीं नजर आ रहे हैं।  ऐसी स्थिति में सबके मन में एक ख्याल जरूर होता होगा कि आखिर उनकी करोड़ों की संपत्ति का वारिस कौन होगा?  अगर आपके भी मन में यह सवाल है तो इसका जवाब खुद सलमान खान ने दिया है।

एक बार सलमान खान ने अपनी संपत्ति को लेकर बात की थी।  जिस विषय में उन्होंने कहा था कि “मैं शादी करूं या नहीं करूं, मेरे जाने के बाद मेरी आधी संपत्ति ट्रस्ट में दान की जाएगी और अगर मैं शादी नहीं करता हूं तो मेरी पूरी संपत्ति ट्रस्ट के नाम कर दी जाएगी।”

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago