Categories: Government

1 अप्रैल से लागू होगी वाहन एस्क्रैप नीति, पुराने वाहनों पर CNG लगाने की उठी मांग

दिल्ली एनसीआर में वाहन एस्क्रैप निधि को सख्ती से लागू करने के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है, 1 अप्रैल से 10 साल से पुराने डीजल वाहनों और 15 साल पुराने वाहनों को सड़क से हटाकर स्क्रेपिंग के लिए भेजा जाएगा। मौजूदा हालत में इस नीति के ऊपर अब बड़े आंदोलन की तैयारी दिल्ली एनसीआर परिवहन संघ के द्वारा की जा रही है। इस नई नीति को लेकर सभी को ऐतराज है। दिल्ली एनसीआर परिवहन संघ ने कहा है

कि अगर 10 साल से 15 साल पुराने वाहनों को प्रदूषण फैलाने की वजह से सड़कों से हटाया जा रहा है, तो सरकार को उन पुराने वाहनों में सीएनजी लगाकर चलाने की अनुमति दे देनी चाहिए। जिससे यह समस्या जड़ से खत्म होगी और गाड़ियों की उनकी हालत जानने से उसे सर्विस के लिए भेजना चाहिए। और गाड़ियों के सही हालत में होने पर उस में सीएनजी किट लगाकर चलाने की अनुमति दे देनी चाहिए। जिससे आम जनता भी परेशान ना हो क्योंकि आम जनता द्वारा सोशल मीडिया पर पॉलिसी को आड़े हाथ से ले रहे हैं ।

परिवहन संघ का कहना है कि यदि अगर गाड़ियों की सही तरीके से रखा गया हो तो गाड़ियों की बॉडी में किसी तरह की समस्या नहीं आती। सही तरीके से गाड़ियों को रखने पर काफी साल निकाल देती हैं और 10 साल में उनका कुछ नहीं बिगड़ता। यदि पुराने वाहनों को समस्या प्रदूषण बढ़ना है तो उसके लिए सीएनजी किट का विकल्प गाड़ियों को चलाया जा सकता है।

इस नई ट्रांसपोर्ट नीति में कबाड़ नीति का फायदा केवल ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए ही किया है, ताकि उनकी जेब भरी रहे ।यदि इस नीति को लेकर सरकार ने अपनी राय नहीं बदली तो ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का कहना है कि इस व्यवसाय से भारत में लगभग 30 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं इस नीति को वजह से जो दिल्ली एनसीआर परिवहन संघ एक लंबे समय तक हड़ताल पर जा सकता है

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago