Categories: Politics

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार से मांगा अपने हिस्से का पानी, भगवंत मान ने साधी चुप्पी

सतलुज यमुना लिंक नहर को लेकर पंजाब और हरियाणा में लंबे समय से विवाद चलता ही आ रहा है। वही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने राज्य में सतलुज यमुना लिंक का हक मांगा है इसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री ने भगवत मान ने चुप्पी साधी हुई है।पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर सतलुज यमुना लिंक नहर का निर्माण विवाद को लेकर तेजी बढ़ गई है ।हरियाणा राजभवन में होली खेलने पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान से हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सतलुज यमुना लिंक का पानी मांग कर इस विवाद को हवा दे दी है।

इस पर मनोहर लाल ने कहा है कि उन्हें भी अपने राज्य के हिस्से का पानी चाहिए जो दिल्ली भी जाता है। मनोहर लाल द्वारा इस मांग पर पंजाब के पूर्व मुख्य उपमुख्यमंत्री ने सुखबीर बादल भगवंत मान से जवाब मांगा है। बादल ने कहा है कि सतलुज यमुना लिंक पर भगवत मान का मौन रहना चिंताजनक ह हरियाणा में पंजाब में सतलुज यमुना लिंक को लेकर लगभग चार दशक से विवाद चल रहा ह भाजपा सरकार की राज में सुप्रीम कोर्ट ने इस विवाद पर सुनवाई करते हुए यह फैसला हरियाणा के हक में तो सुनाया था

जो हरियाणा के लिए एक सफलता की सीढ़ी थ अब सतलुज यमुना लिंक नहर का निर्माण पंजाब सरकार द्वारा किया जाना है ताकि उसे हरियाणा राज्य को पानी मिल सके। कांग्रेस सरकार के समय सुप्रीम कोर्ट के आदेश जारी होने पर भी सतलुज यमुना लिंक नहर का निर्माण शुरू नहीं किया गया। और ना ही हरियाणा को पानी मिल सका दोनों राज्यों के बीच पानी को लेकर और निर्माण को लेकर जो विवाद चल रहा है उसमें केंद्र सरकार को हर हाल में हस्तक्षेप करना ही पड़ेगा।

हरियाणा सरकार द्वारा किसी भी समय निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सकता है और जल्द ही नहर निर्माण के लिए किसी कंपनी को कार्य सौंप देगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब सरकार से अपने हिस्से का पानी मांगा, तो सतलुज यमुना लिंक नहर विवाद ने तेजी की तरफ रुख किया।अब दिल्ली और पंजाब राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है। जिससे हरियाणा को पंजाब से पानी लेना है और दिल्ली को देना है जिसके लिए पानी के लिए भगवंत मान के जवाब मिलना जरूरी है।


मनोहर लाल की इस मांग पर पंजाब के नए सीएम भगवत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की, लेकिन अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने ट्वीट के जरिए भगवत मान को सलाह दी कि वह हरियाणा को जवाब दें


सुखबीर बादल ने अपने ट्वीट में कहा, मैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहता हूं कि वह हरियाणा के सीएम के समक्ष मजबूती से यह जवाब दें कि वह एसवाईएल निर्माण की बात और पंजाब का पानी हरियाणा व दिल्ली को देने की बात न कहें। दिल्ली सरकार भी मुद्दे पर चुप रहे और भगवंत मान भी चुप्पी साध लें, यह चिंताजनक है।

deepika gaur

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

3 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago