
आपको बता दें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वाहन चलाने वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। वाहन चलाने वाले जिस चीज से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं वह होती है कि उन्हें हाईवे पर जगह-जगह टोल देने पड़ते हैं। इससे पैसे का तो नुकसान होता ही है, इसके साथ-साथ टोल पर बहुत लंबी-लंबी लाइनें भी लगी रहती हैं। जिस वजह से समय की भी बहुत बर्बादी होती है।
ऐसे में केंद्रीय मंत्री गडकरी हमारे लिए बहुत ही अच्छी खबर लाए हैं, उन्होंने लोकसभा में बताया कि 3 महीने के अंदर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 60 किलोमीटर के अंदर एक ही टोल नाका होगा, बाकी सब बंद हो जाएंगे। गडकरी ने कहा कि हमें पैसे चाहिए लेकिन लोगों को तकलीफ नहीं दे सकते।
उन्होंने कहा सब की सुरक्षा को देखते हुए गाड़ी में छह एयर बैग लगाना अनिवार्य बनाया गया है। नितिन गडकरी ने देश में हर साल डेढ़ लाख लोगों की सड़क दुर्घटना से मौत होने का जिक्र भी किया और कहा कि लोग मरते रहे और हम देखते रहे ऐसा नहीं हो सकता।
परिवहन मंत्री ने आगे कहा, कि इस साल के खत्म होने तक हमारा प्रयास उस परियोजना को पूरा करने की है जिससे श्रीनगर से 20 घंटे में मुंबई पहुंचा जा सके। सड़क आधारभूत ढांचे के विकास कार्यो का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा कि सरकार कई अन्य परियोजनाओं पर काम कर रही है जिससे दिल्ली से जयपुर, हरिद्वार और देहरादून दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा।
उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा दिल्ली से अमृतसर 4 घंटे में, चेन्नई से बेंगलूर दो घंटे में और दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में पहुंचने के लक्ष्य संबंधी परियोजनाओं को इस साल के अंत तक पूरा किये जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमारे सड़क देश की समृद्धि से जुड़े हैं और सड़कों के आधारभूत ढांचे के विकास से देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…