HomeFaridabadअंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले मे उपलब्ध है फ्री पानी की सुविधा, अब सभी...

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले मे उपलब्ध है फ्री पानी की सुविधा, अब सभी गेटों पर पर्यटकों को मिलेगा ठंडा पानी

Published on

35वें अंतराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में उपायुक्त जितेंद्र यादव के द्वारा दिशा-निर्देशानुसार जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा मेले के सभी गेटों पर आर.ओ. वाटर वाटर कूलर की व्यवस्था कर दी गई है।

अब आमजन, पुलिस व अन्य कर्मियों को पीने के लिए वाटर कूलर का शीतल जल मिलेगा। इसका शुभारंभ हरियाणा टूरिज्म के एम.डी. डा. नीरज कुमार चड्डा ने किया। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मेला नोडल अधिकारी सतबीर मान ने बताया कि सरकारी विभाग के पुलिसकर्मी एवं अन्य अधिकारी निरंतर गेट पर तैनात रहते हैं।

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले मे उपलब्ध है फ्री पानी की सुविधा, अब सभी गेटों पर पर्यटकों को मिलेगा ठंडा पानी

उनकी सुविधा के लिए यह आर.ओ. सिस्टम लगवाया गया है। बाहर से आने वाले सभी सैलानियों को मेले में ठंडे पानी की भरपूर आनंद की अनुभूति हो रही है। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि निरंतर और बेहतर व्यवस्था की जाए।मेला अधिकारी राजेश जून ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा निरंतर सेवाएं दी जा रही है।

प्रशासन की पूरी कोशिश रहेगी कि बेहतर से बेहतर सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराई जा सके। मौसम को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए सैलानी ज्यादातर शाम को 3 बजे बाद से निरंतर शिरकत करना शुरू कर देते हैं। रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने बताया कि यह सुविधा मेले के सभी गेटों पर उपस्थित रहेगी।

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले मे उपलब्ध है फ्री पानी की सुविधा, अब सभी गेटों पर पर्यटकों को मिलेगा ठंडा पानी

पेयजल की व्यवस्था को सुचारू चलाए रखने के लिए वालंटियर्स को विशेष रूप से तैनात किया गया है। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के उप-अधीक्षक पुरूषोत्तम सैनी, ब्लड को ऑर्डिनेटर विमल खंडेलवाल, ग्रीन फील्ड चौकी इंचार्ज विष्णु कुमार, एसएचओ सूरजकुंड सोहनपाल, रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य देवांशु अत्री का विशेष सहयोग रहा।

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले मे उपलब्ध है फ्री पानी की सुविधा, अब सभी गेटों पर पर्यटकों को मिलेगा ठंडा पानी

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this