Categories: Government

कोरोना महामारी के अंदर भारतीय रेलवे ने निकाली बंपर भर्ती। जानिए कैसे करें आवेदन?

कोरोना काल के अंदर अगर कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी की चाह रख रहा है तो फिर उसके लिए अब मौका आ गया है कोरोना संक्रमण के बीच भारतीय रेलवे ने लाखों मे वैकेंसी निकाल दी है।

भारतीय रेलवे ने करीब 1.40 लाख वैकेंसी निकाली हैं, जो कि सेफ्टी और नॉन सेफ्टी डिपार्टमेंट में हैं. साथ ही मे आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी.

कोरोना महामारी के अंदर भारतीय रेलवे ने निकाली बंपर भर्ती। जानिए कैसे करें आवेदन?

हर एक कैटेगिरी में निकली है इतनी नौकरियां

zeebiz.com वेबसाइट के अनुसार रेलवे ने सेफ्टी कैटेगिरी में 72274 पदों पर और नॉन सेफ्टी सेफ्टी कैटेगिरी में 68366 पद हैं. सभी पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म मांगे गए हैं. आपको बता दें कि इससे पहले (RRC) रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने ईस्टर्न रेलवे में एक्ट अप्रेंटिस ( Act Apprentice) के लिए वैकेंसी निकाली थी.

इस वैकेंसी के अंदर रेलवे ने 2792 पदों पर आवेदन मांगा गया है. उम्मीदवार 9 जुलाई 2020 तक इस वैकेंसी पर अप्लाई कर सकते हैं.

दोबारा से हो रही है भर्ती प्रक्रिया


इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 जून 2020 को दोबारा शुरू की गई है. इन पदों पर नौकरी के लिए कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी. मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

आवेदन के लिए 10वीं में होने चाहिए 50 फीसदी नंबर
वैकेंसी पर अप्लाई करने से पहले उम्मीदवारों के पास 10वीं में कम से कम 50 फीसदी अंक होने चाहिए. कैंडिडेट्स के पास एनसीवीटी/एससीवीटी की ओर से जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होनी चाहिए. साथ ही वेल्डर, शीट मेटल वर्कर, लाइनमैन, वायरमैन, कारपेंटर, पेंटर (जनरल) पदों के लिए 8वीं पास के साथ नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट आवश्यक है.

24 साल तय की गई हैं अधिकतम आयु

पदों पर आवेदन के लिए अधिकतम आयु 24 साल और न्यूनतम 15 साल है. आयु सीमा में एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीटी-एनसीएल कैंडिडेट्स को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी. सारा सलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा. इसके लिए 10वीं, आठवीं और आईटीआई के अंकों को देखा जाएगा.

आवेदन करने के लिए 100 रुपये की ऐप्लिकेशन फीस देय होगी. हालांकि एससी, एसटी, PWBD और महिलाओं से किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. वेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट-डेबिट कार्ड आदि के जरिए होगा. ज्यादा जानकारी के आवेदक पूर्वोत्तर रेलवे की वेबसाइट http://www.rrcer.com पर विजिट करके देख सकते हैं. और लोगों को अप्लाई करने के लिए http://apprentice.rrcrecruit.co.in/gen_instructions_er.aspx पर क्लिक करना होगा.

Written by – Abhishek

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago