Categories: Government

खिलाड़ियों के लिए आई बड़ी खबर, ‌ हरियाणा के खेलों के लिए हुआ लाखों का बजट पास, बेहतर होंगी सुविधा

हरियाणा प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह पानीपत के अनेक सामाजिक संगठनों की बैठक लेने पहुंचे। बता दें इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए भविष्य में हरियाणा खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल यूनिवर्सिटी बनाने के साथ-साथ खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने की बात करी है। वहीं पिछले दिनों हरियाणा प्रदेश को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में बेस्ट स्टेट सपोर्ट अवार्ड मिलने के बाद प्रदेश के खिलाड़ियों को बधाई भी दी।

इस अवसर पर खेल मंत्री संदीप सिंह का कहना है, कि इस बार हरियाणा के खेलों के लिए 540 करोड़ 50 लाख का बजट मिला है। जो पिछली बार बजट की अपेक्षा 37% बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर हम बात करें तो भारत देश के राज्यों की तो हरियाणा प्रदेश को सबसे ज्यादा बजट मिला है। वहीं इस बार बजट में 2022- 2023 में हमारे मुख्य काम नए स्टेडियम बनाने के साथ-साथ पुराने स्टेडियम का नवीनीकरण किया जाएगा। ‌






खेल मंत्री ने कहा कि इस बार बजट में 1100 नरसिया शुरू की जाएंगी।‌ जिनमें से एक अप्रैल से 600 नर्सरी का काम शुरू हो जाएगा।‌ वहीं इसके साथ डे बोर्डिंग और हॉस्टल की भी शुरुआत होगी।‌ इन सबके साथ सभी खिलाड़ियों को प्रमोट भी किया जाएगा।

वहीं खिलाड़ियों में हिंदुस्तान में हरियाणा अब्बल है, की बात कहते हुए हरियाणा की जियो मैपिंग कर नए स्टेडियम बनाए जाएंगे। उन्होंने पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली जितनी भी सरकारें आई और बिना सोचे समझे स्टेडियम बनाए लेकिन इस बार यह स्टेडियम हर खिलाड़ी की सुविधाओं के अनुसार बनाया जाएगा।‌ ताकि सभी प्रकार की सुविधा मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को कोच के रूप में भर्ती किया जाएगा व यूनिवर्सिटी के बिल पास हो गया है।‌ बता दे खेल मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि इस यूनिवर्सिटी में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाओं के साथ-साथ हर फिजियोथैरेपिस्ट 72 कोच मेडिकल सुविधा भी मिलेगी और अन्य सुविधाएं भी मिलेगी।‌

ताकि किसी भी खिलाड़ी को किसी दूसरे देश पर निर्भर ना होना पड़े पहली बार राजनीति की पारी शुरुआत करने वाले संदीप सिंह के खेल मंत्री बनने के बाद इस बार हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिली है। हरियाणा सरकार ने बजट तो खिलाड़ियों के लिए बेहतर दिया है, लेकिन देखना होगा कि आगे आने वाले समय में इस बजट का सही उपयोग खिलाड़ियों पर हो पाता है या नहीं। ‌

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago