Categories: Government

परीक्षा पर चर्चा : हरियाणा के सीएम के साथ विद्यार्थियों ने सुने पीएम मोदी के परीक्षा को लेकर सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिक्षा पर चर्चा के लाइव वीप्रसारण कार्यक्रम को विभिन्न स्कूलों में देखा गया इस दौरान स्कूली बच्चों में भारी उत्साह दिखाई दिया,सुशांत लोक स्थित माडल संस्कृति स्कूल में इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल वहां विशेष रूप से पहुंचे और विद्यार्थियों के साथ लगभग एक घंटे का वक्त बिताया। इस दौरान सभी ने परीक्षा पर चर्चा का लाइव प्रसारण देखा। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से भी कई सवाल किए जिनका जवाब मुख्यमंत्री ने दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टूडेंट्स को परीक्षा के दौरान तनाव से मुक्त रहने के गुरु मंत्र दिए तो वही किस तरह से परीक्षा को बेहतर तरीके से दिया जाए. इस पर भी स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाया. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री मोदी की बात का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षाओं में विद्यार्थियों को ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नही है, फ्री माइंड से उन्हें परीक्षा देनी चाहिए।

प्रश्नपत्र के सभी प्रश्नों को एक साथ दिमाग में नही बैठाना चाहिए, बल्कि एक -एक करके प्रश्न पर विचार करें और उनके उत्तर देने चाहिए। इससे दिमाग पर जोर नही पड़ेगा और तनावमुक्त माहौल में अपनी परीक्षा दे पाएंगे



इस दौरान उस स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा खुशबू ने मुख्यमंत्री से पूछा कि जब हम प्रश्न याद करते हैं तो हमें सभी उत्तर याद हो जाते हैं लेकिन परीक्षा में बैठने के बाद हम उन उत्तरों को भूल जाते हैं।

खुशबू ने मुख्यमंत्री से इस बारे में मार्गदर्शन देने को कहा। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि वैसे तो वे आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विद्यार्थियों का ‘परीक्षा पे चर्चा’ संवाद सुनने आए थे,

लेकिन चूंकि एक छात्रा ने सवाल किया है तो उसका जवाब भी देंगे।उन्होंने खुशबू के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को समझाया कि प्रश्नपत्र के सभी प्रश्नों को एक साथ दिमाग में नही बैठाना चाहिए, बल्कि एक -एक करके प्रश्न पर विचार करें और उनके उत्तर देते जाएं। इससे दिमाग पर जोर नही पड़ेगा और वे तनावमुक्त माहौल में अपनी परीक्षा दे पाएंगे।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago