HomeGovernmentएक हजार से अधिक व्यायामशालाएं खोलने का लक्ष्य, जल्द भर्ती होंगे 1...

एक हजार से अधिक व्यायामशालाएं खोलने का लक्ष्य, जल्द भर्ती होंगे 1 हज़ार आयुष शिक्षक : हरियाणा मुख्यमंत्री

Published on

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से विभिन्न जिलों में बनी पार्क कम व्यायामशाला का उद्घाटन किया है | मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में बताया कि, गुरू पूर्णिमा पर व्यायामशालाओं का उद्घाटन करना गुरूजनों को भेंट देने के समान है। पूरे प्रदेश में एक हजार व्यायामशालाएं खोलने का लक्ष्य रखा गया है जिनमें से 511 व्यायामशाला बनकर तैयार हो चुकी है। आगामी तीन-चार माह में 300 व्यायामशालाएं तैयार हो जाएंगी। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग आयुर्वेद पद्धति बहुत जरूरी है।

रख-रखाव की जिम्मेदारी जिला परिषद की होगी

एक हजार से अधिक व्यायामशालाएं खोलने का लक्ष्य, जल्द भर्ती होंगे 1 हज़ार आयुष शिक्षक : हरियाणा मुख्यमंत्री

भविष्य में इन व्यायामशालाओं के रख-रखाव की जिम्मेदारी जिला परिषद को सौंपी जाएगी, ताकि इन सभी का ठीक प्रकार से रख-रखाव हो सके। व्यायामशालाओं में वैलनैस सैंटर खोले जाएंगे और उनमें एक हजार आयुष सहायक रखे जाएंगे, जोकि लोगों को आयुर्वेदिक दवाईयों का लाभ देने के साथ-साथ उन्हें जागरूक भी करेंगे। योग करने से तनाव से मुक्ति मिलती है, इसके साथ-साथ अच्छे नागरिक बनने में भी मदद मिलती है, जोकि देश के विकास में पूर्णत योगदान दे सकते हैं।
जिला के गांव धेरडू में बनी पार्क कम व्यायामशाला का उद्घाटन भी इसी के तहत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सांसद नायब सैनी ने शिरकत की तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन निगम के चेयरमैन व पूंडरी विधायक रणधीर गोलन ने की। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशों पर जिला स्तर पर बनी पार्क कम व्यायामशाला के उद्घाटन के शिलापट्टï का अनावरण सांसद नायब सैनी व चेयरमैन रणधीर गोलन ने किया।

व्यायामशालाओं से यह होंगे फायदे

एक हजार से अधिक व्यायामशालाएं खोलने का लक्ष्य, जल्द भर्ती होंगे 1 हज़ार आयुष शिक्षक : हरियाणा मुख्यमंत्री

व्यायामशालाओं में मैडिटेशन तथा शारीरिक रूप से दक्षता हासिल होती है। यह व्यायामशालाएं छोटे स्टेडियम के विकल्प के रूप में भी काम करेगी। शहरों की तर्ज पर ग्रामीण आंचल में भी और अधिक विकास किया जा रहा है। हरियाणा के खिलाड़ी देश के एक तिहाई मैडल लगाने का काम करते हैं। इन व्यायामशालाओं से तैयार होकर खिलाड़ी पूरे देश के आधे मैडल लाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इन व्यायामशालाओं को जिला परिषद को हैंड ओवर किया जाएगा।

आयोजित कार्यक्रम के मुख्यातिथि सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशभर में 110 व्यायामशालाओं का उद्घाटन करके सौगात दी है। पिछले वर्ष भी व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया गया था। इन व्यायामशालाओं को ग्रामीण आंचल में रहने वाले लोग उपयोग कर रहे हैं। सरकार की सोच है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे। स्वस्थ होंगे तो बीमारियों से भी निजात मिलेगी। सभी को योग और व्यायाम निरंतर करना चाहिए। इन व्यायामशालाओं के साथ-साथ वैलनैस सैंटर खोले जाएंगे, जिसमें युवाओं को रखा जाएगा। व्यायामशालाओं में अभ्यास करके युवा आगे निकलकर देश प्रदेश में नाम रोशन करेंगे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, उपायुक्त सुजान सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह कुंडु, एसडीएम कमलप्रीत कौर, रणदीप कौल, सरपंच देवीलाल गोलन, अमित गोलन, सुभाष हजवाना, विनोद, देवीदयाल, ईशम साकरा, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

व्यायामशालाओं में जल्द भर्ती
होंगे 1 हजार आयुष शिक्षक

एक हजार से अधिक व्यायामशालाएं खोलने का लक्ष्य, जल्द भर्ती होंगे 1 हज़ार आयुष शिक्षक : हरियाणा मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के सभी गांवों में व्यायामशालाएं खोलने की योजना है, व्यायामशालाओं की देखरेख की जिम्मेदारी जिला परिषद को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में 1 हजार आयुष शिक्षकों की भर्ती करने का सरकार ने निर्णय लिया है। इसके अलावा व्यायामशालाओं में आयुष विभाग के सहयोग से वैलनैस सैंटर भी खोले जाएंगे | इसी कड़ी में करनाल जिला में भी 6 व्यायामशालाओं का उद्घाटन हुआ।
मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने इस अवसर पर बताया कि मुख्यमंत्री ने यमुनानगर की 98 व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया है। इससे पहले 12 व्यायामशालाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री कर चुके हैं।

1 करोड़25 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया

कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि हरियाणा के 1100 गांवों में 1 करोड़25 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है इन 1100 गांव में जहां-जहां भी खाली जमीन मिलेगी वहां वहां पर लगाए जाएंगे। और खाली पेड़ लगाने का नहीं उनको बढ़ाने की जिम्मेवारी और बनाए रखने की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कमर पाल गुर्जर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा उपायुक्त मुकुल कुमार ने इस व्यायामशाला में पेड़ लगाकर पेड़ लगाने के अभियान की भी शुरुआत की।

Written by – Prashant K Sonni

Latest articles

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

More like this

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...