HomeFaridabadफरीदाबाद में औद्योगिक सेक्टरों के सड़कों की ख़स्ता हालत, आय दिन होती...

फरीदाबाद में औद्योगिक सेक्टरों के सड़कों की ख़स्ता हालत, आय दिन होती हैं दुर्घटनाएं

Published on

फरीदाबाद में बारिश के बाद कई इलाकों की हालत बद से बदतर देखी जाती है। यह हाल में फरीदाबाद के ग्रामीण इलाकों का ही नहीं बल्कि यहां के औद्योगिक क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। बता दें हाल ही में हुए बरसात से औद्योगिक सेक्टर 24 के सड़कों पर कीचड़ के अलावा और कुछ नहीं दिखाई दे रहा।

आए दिन कोई ना कोई बड़े हादसे देखने को मिलते हैं। आपको बता दें कि औद्योगिक सेक्टरों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बड़े-बड़े जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया था।

फरीदाबाद में औद्योगिक सेक्टरों के सड़कों की ख़स्ता हालत, आय दिन होती हैं दुर्घटनाएं

इसके अलावा यहां के कुछ अधिकारियों व नेताओं ने इस सड़क का शुभारंभ करने के लिए नारियल फोड़कर विकास का कार्य शुरू करवाया था। यह कार्य बरसात से पहले समाप्त हो जाना था परंतु समाप्त न हो सका मॉनसून शुरू होने की वजह से यहां इस सड़क की दशा और भी ज्यादा खराब दिखाई दे रही है।

सड़कों पर कीचड़ दिखाई दे रहा है आपको बता दें यह एक औद्योगिक क्षेत्र है जिसमें हजारों लोगों का आना जाना होता है। आए दिन कोई ना कोई इस कीचड़ भरी सड़क में गिरता रहता है जिसकी वजह से लोगों का समय बर्बाद होता है ।

फरीदाबाद में औद्योगिक सेक्टरों के सड़कों की ख़स्ता हालत, आय दिन होती हैं दुर्घटनाएं

इसके साथ साथ लोगों के कपड़े भी खराब हो जाते हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा इन सेक्टरों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं लेकिन अब इसके बारे में अधिकारियों ने बोलना बंद कर दिया है।

आपको बता दें कि फरीदाबाद के सेक्टर 24 25 32 डीएलएफ एनआईटी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क सीवर पानी में बरसात के निकासी की लाइन को ठीक करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।

फरीदाबाद में औद्योगिक सेक्टरों के सड़कों की ख़स्ता हालत, आय दिन होती हैं दुर्घटनाएं

इन मूलभूत सुविधाओं को अपग्रेड कर आने के लिए लगभग 109 करोड रुपए का बजट बनाया गया है। इस बजट को उद्योग विभाग द्वारा मुहैया कराने के बाद वित्त विभाग के पास पैसा जाएगा जिसके बाद यहां से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पास यह पैसे आएंगे। बताया जा रहा है की बजट तो तय हो चुका है लेकिन यहां पर काम करने के लिए ठेकेदारों तक पैसे नहीं पहुंच सके हैं जिसके कारण यह कार्य बंद पड़ा है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this