HomeGovernmentअतिक्रमण हटाने के लिए चालान की रफ्तार होगी तेज, अब अतिक्रमण करने...

अतिक्रमण हटाने के लिए चालान की रफ्तार होगी तेज, अब अतिक्रमण करने पर होगा हजार का जुर्माना

Published on

कोरोना वायरस के कारण लागू हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है, लेकिन इसी के चलते कई दुकानदार आजीविका के साधन के सहारे अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं।जिसके कारण लोगों का ताता लगा हुआ देखा जा सकता है।

ऐसे में अधिकांश लोगों की भीड़ जमा होने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है। कई बार दुकानदारों को अतिक्रमण ना करने के लिए समझाएं भी जा चुका है वहीं नगर निगम बात ना मानने पर बाजारों में पीला पंजा भी चला चुकी हैं। कहीं ऐसा करने से कुछ दुकानदार हंगामा करने को उतारू हो जाते हैं।

अब नगर निगम की ओर से अतिक्रमण करने वालों का चालान काटा जाएगा। खासकर बाजारों में चालान काटने की रफ्तार बढ़ेगी जहां अतिक्रमण के कारण मार्केट नंबर एक, ओल्ड फरीदाबाद, जवाहर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, बल्लभगढ़ बाजार के शोभा बिगड़ गई है। गौरतलब, नगर निगम ने मंगलवार को भी पांच नंबर मार्केट में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही कीजिए। इस दौरान कई जगह हंगामा हो गया था।

अब आमजन हंगामा करने पर उतारू ना हो इसके लिए भी नगर निगम प्रशासन ने हल हो निकाला है। अब निगमायुक्त डॉ यश गर्ग ने सभी एसडीओ को शक्तियां प्रदान की है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही कर सकें इस दौरान अतिक्रमण करने वालों पांच सौ से हजार रुपए तक का चालान भी काटा जाएगा।

एनआईटी नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटका ने कहा कि दुकानों के आगे भारी अतिक्रमण है। अब निगम के सभी एसडीओ अपने अपने क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों का चालान काटेंगे। अगर सुधार नहीं दिखाई देता तो, मामले दर्ज कराए जाएंगे।और कानूनी कार्यवाही की जाएगी व्यापारिक संगठनों को सहयोग करना चाहिए।

वहीं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राम जुनेजा ने कहा कि दुकानों को खुद ही जागरूक होना चाहिए। कोई भी दुकानदार अपनी दुकानों के आगे सामान ना फैलाएं। यातायात व्यवस्था बनी रहे पैदल चलने वाले आसानी से बाजार आ जा सके शहर की बेहतरी के लिए हम नगर निगम के साथ हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this