HomeFaridabadमहामारी के समय मदद करने आगे आए आश्रम कंत दर्शन दरबार के...

महामारी के समय मदद करने आगे आए आश्रम कंत दर्शन दरबार के अनुयायी

Published on

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचने के लिए देश
में लागू लाकडाउन के बीच जरूरतमंदों व एवं गरीब लोगों की मदद के लिएआश्रम कंत दर्शन दरबार के अनुयायी आगे आए हैं, जिन्होंने गत 24 मार्च से अब तक निरंतर फरीदाबाद के बाटा चौक और संतों के गुरुद्वारे के पास लंगर चलाया हुआ है।

महामारी के समय मदद करने आगे आए आश्रम कंत दर्शन दरबार के अनुयायी

उक्त जानकारी देते हुए आश्रम के प्रधान चरणजीत सिंह ‘चन्नी’ ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए हमने बडखल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा की अनुमति उपरांत यह लोक भलाई का कार्य आरंभ किया।इसमें मुख्य रूप से दास विक्रांत, दास अमित, दास संजीव, दास पारस, दास विकास, दास जसविंदर सिंह बेदी, दास सतीश तथा दास अरविंद का बड़ा योगदान है।

महामारी के समय मदद करने आगे आए आश्रम कंत दर्शन दरबार के अनुयायी

ये सेवादार लंगर बनाते व बांटते समय सभी एहतियात तथा सावधानियां बरतते हुए श्रद्धा और प्रेम भावना के साथ यह पुण्य कार्य करते हैं। इसके अलावा इन्होंने 500-600 राशन की किट भी वितरित की हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की दैनिक जरूरत को देखते हुए घरों में जाकर राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। गुरु महाराज कंत जी की लोकभलाई की राह पर चलते हुए इन सेवादारों ने अपनी सेवा से एक उदाहरण सबके सामने पेश किया है।

जब गुरु महाराज कंत जी को इन दासों के नेक कार्यों का पता चला तो उन्होंने भी आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस कार्य से अधिक से अधिक लोगों की सहायता करें और सतगुरु के चरणों में विनती है कि यह मुश्किल घड़ी जल्द से जल्द समाप्त हो।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this