‘कोरोना वायरस’ से भी तेज फैल रहा ‘Binod’, रातोरात देशभर में छाया

0
335

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता | सोनम गुप्ता बेवफा हो या जेसीबी की खुदाई सभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं | गत साल #JCBkikhudayi हैशटैग काफी ट्रेंड किया था | इस वर्ष इंटरनेट पर Binod छाया हुआ है | पिछले कुछ दिनों से, कई ब्रांड और अन्य सोशल मीडिया उपयोगकर्ता बिनोद Binod के बारे में ट्वीट कर रहे हैं |

जिस प्रकार पानी के बहाव में आके बचना कठिन है उसी प्रकार सोशल मीडिया पर ट्रेंड करके ट्रोल होने से बचना कठिन है | पेटीएम ने ट्विटर पर अपना नाम बदलकर बिनोद कर लिया | पुलिस ने बिनोद नाम के सभी लोगों से अनुरोध किया कि अगर वे अपना पहला नाम रखते हैं तो अपना ऑनलाइन पासवर्ड बदल दें |

'कोरोना वायरस' से भी तेज फैल रहा 'Binod', रातोरात देशभर में छाया

सोशल मीडिया के साथ – साथ कंपनियां भी बिनोद को ढूंढ रही हैं | एयरटेल ने कहा कि “हां बीनोद बोल” के साथ हर कॉल प्राप्त होगा | फ्रांसीसी हैकर इलियट एल्डर्सन ने अपने फॉलोअर्स को खुद को बिनोद कहलाने को कहा है | ट्विटर पर बिनोद को लेकर कई मजेदार मीम्स और जोक्स बन रहे हैं |

सोशल मीडिया पर जिधर नजर डालिए हर तरफ दिख रहा Binod, जानिये इसकी कहानी

आप सबने भी बिनोद के बारे में देखा होगा | आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर बिनोद नाम वायरल कैसे हुआ | दरअसल, यह सब तब शुरू हुआ जब एक YouTube चैनल ने वीडियो साझा किया, जहां ने YouTube वीडियो के टिप्पणी अनुभाग की जांच करने का निर्णय लिया | इस पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, ‘क्यों इंडियन कमेंट सैक्शन कचरा (Binod) है |

यूट्यूब वाले अपने पैसे कमाने के चक्कर में न जाने क्या – क्या करते हैं | इसे 15 जुलाई को साझा किया गया था, उन्होंने अपने सब्सक्राइबर्स को उनके द्वारा प्राप्त की गई कुछ अजीब टिप्पणियों को दिखाया | उन्होंने एक बिनोद थारू नाम के यूजर का कमेंट दिखाया | जहां उसने बिनोद के अलावा कुछ नहीं लिखा था |

'कोरोना वायरस' से भी तेज फैल रहा 'Binod', रातोरात देशभर में छाया

सोशल मीडिया पर जब कोई चीज वायरल होती है तो वे आग से भी तेज फैलती है | वह वीडियो कुछ ही मिनट में वायरल हो गया | यूट्यूब पर यह वीडियो टॉप ट्रेंड करने लगा | लोगों ने इस वीडियो के कमेंट सैक्शन को बिनोद लिखकर भर दिया | यह ट्रेंड तुरंत ही ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा |