HomeGovernmentलगातार तीसरे दिन पेट्रोल के दामों में लगी आग ,आम आदमी परेशान

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल के दामों में लगी आग ,आम आदमी परेशान

Published on

तेल कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमत में बढ़ोत्तरी की है दरअसल इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में तेजी के कारण पेट्रोल के भाव में बढ़ोतरी का सिलसिला फिर शुरू हो गया है. तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी की.

देश की राजधानी दिल्ली में इन 3 दिनों में पेट्रोल 47 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. हालांकि डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नै में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 80.90 रुपये, 82.43 रुपये, 87.58 रुपये और 83.99 रुपये प्रति लीटर हो गया.

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल के दामों में लगी आग ,आम आदमी परेशान

वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत (Diesel price today) क्रमश: 73.56 रुपये, 77.06 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है.
इससे पहले सोमवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 16 पैसे, कोलकाता में 13 पैसे, मुंबई में 14 पैसे और चेन्नई में 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी.

जानकार बताते हैं कि चीन द्वारा अमेरिका से कच्चे तेल की खरीद की योजना से अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते दो दिन से तेजी बनी हुई है.

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल के दामों में लगी आग ,आम आदमी परेशान

इससे पहले भी अगस्त में कच्चे तेल के दाम में मजबूती रही है. बेंचमार्क कच्चा तेल बेंट्र क्रूड का भाव 44 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर ही रहा है जबकि इस महीने ब्रेंट क्रूड का दाम 46 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर तक गया है.

अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार आईसीई पर सोमवार को ब्रेंट क्रूड के अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र से 0.76 फीसदी की तेजी के साथ 45.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के सितंबर डिलीवरी अनुबंध में बीते सत्र से 0.90 फीसदी की तेजी के साथ 42.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण अंतरराष्ट्रीय ईंधन बाजार में इन दिनों सुस्ती है। हालांकि, मांग में कमी के कारण इन दिनों कच्चे तेल के दाम में थोड़ी बढ़ोतरी हो रही है।

मौजूदा समय में कच्चे तेल और विदेशी विनिमय दरों जैसे वजहों से देश के विभिन्न हिस्सों में ईंधन की कीमतें अलग-अलग हैं। सरकार द्वारा संचालित तेल मार्केटिंग कंपनियां – इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे से कीमतों में किसी भी बदलाव को लागू करती हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this