HomeFaridabadगन्दगी से नगम निगम खुद है सराबोर कैसे होगा फरीदाबाद साफ

गन्दगी से नगम निगम खुद है सराबोर कैसे होगा फरीदाबाद साफ

Published on

सफाई का पाठ हर व्यक्ति को हर स्थान पर सिखाया और पढ़ाया जाता है। चाहे वह व्यक्ति का घर क्यों ना हो या फिर शिक्षा का मंदिर। अपने आसपास साफ सफाई रखना कितना महत्वपूर्ण है इसका ज्ञान किताबों से लेकर आसपास लगे बैनर्स में पढ़कर लगाया जा सकता है।

वही शहर को गंदगी मुक्त करने की बात करें तो जितना कर्तव्य एक आम आदमी का होता है उससे कहीं ज्यादा जिले की नगर निगम का होता है।

गन्दगी से नगम निगम खुद है सराबोर कैसे होगा फरीदाबाद साफ

परंतु फरीदाबाद की नगर निगम की तस्वीरें आपको यह सोचने पर मजबूर कर देंगी कि जिनके कंधों पर जिले को साफ करने का भार दिया गया है वहीं खुद गंदगी के ढेर में लिपटी हुई है।

इतना ही नहीं नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही का भुगतान नगर निगम के बाहर लगा साइन बोर्ड भी भुगत रहा है। यही कारण है कि नगर निगम की पहचान कराने वाला साइन बोर्ड भी सर झुकाए नगर निगम का परिचय देने से शर्मा रहा है।

गन्दगी से नगम निगम खुद है सराबोर कैसे होगा फरीदाबाद साफ

यह तस्वीरें फरीदाबाद के अंतर्गत आने वाले ओल्ड फरीदाबाद के नगर निगम की है। जहां प्रवेश करने से पहले स्थान को चिन्हित करने वाला साइन बोर्ड ही अपना सर झुकाए खड़ा है। वहीं जब अंदर की तस्वीरें देखी जाए तो गंदगी का आलम पसरा हुआ साफ-साफ देखा जा सकता है।

इतना ही नहीं कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के चलते जहां साफ-सफाई और हैंड सैनिटाइजर जैसे हथियारों को अपनाकर इस बीमारी से छुटकारा पाने की बात की जा रही है वही यह निगम गंदगी से पटा हुआ दिखाई दिया।

गन्दगी से नगम निगम खुद है सराबोर कैसे होगा फरीदाबाद साफ

नगर निगम के अंदर बने सार्वजनिक शौचालय की बात करें तो यहां हैंड सैनिटाइजर जैसे किसी भी चीज का नामोनिशान तक नहीं है। ऐसे में यहां आने वाले हर व्यक्ति के लिए यह सवाल निगम अधिकारियों से पूछना लाजमी है कि अगर वह स्वयं ही गंदगी के ढेर में रहते हैं तो वह पूरे जिले को साफ करने का भार कैसे उठा पाएंगे??

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this