HomeCrimeफरीदाबाद पुलिस ने पकड़ा देसी शराब का जखीरा, सिर्फ एक आरोपी के...

फरीदाबाद पुलिस ने पकड़ा देसी शराब का जखीरा, सिर्फ एक आरोपी के पास से निकली इतनी अवैध शराब ।

Published on

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर श्रीमान ओपी सिंह द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिए गए निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने, 5 सितंबर 2020 को आरोपी पवन को 110 पेटी देशी शराब चार्ली एप्पल ग्रीन के साथ गिरफ्तार किया।

क्राईम ब्राचं डीएलएफ ने सूचना के आधार पर योजना बनाकर कार्यवाही करते हुए एनएचपीसी मोड़, बाईपास रोड़ फरीदाबाद से आरोपी को गिरफ्तार किया अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया।

फरीदाबाद पुलिस ने पकड़ा देसी शराब का जखीरा, सिर्फ एक आरोपी के पास से निकली इतनी अवैध शराब ।

आरोपी पवन पुत्र रोहताश गांव टप्पल जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जिसके खिलाफ मुकदमा नंबर 208 दिनांक 5 सितंबर 2020 एक्साइज एक्ट और IPC की धारा 420 व 120B के तहत थाना सराय ख्वाजा में दर्ज करके गिरफ्तार किया गया।

आरोपी पवन ने पूछताछ करने पर बताया की वह फरीदाबाद में शराब के L-1 गोडाउन में गाडी चलाता है। आरोपी पवन से L-1 गोडाउन के मालिक गौरव,पुष्पेन्द्र,गिरीश और बिरजू पुराने परमिट पर ही दिल्ली में चोरी से शराब सप्लाई करवाते हैं। कल रात आरोपी पवन मोलरबंद,सेहतपुर और ताजपुर देशी शराब सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी पहले भी 145 पेटी देसी शराब सप्लाई करता पकड़ा जा चुका है जिस पर मुकदमा न. 385 एक्साइज एक्ट के तहत थाना शहर बल्लबगढ़ में दर्ज हुआ था।

आरोपी पवन से 110 पेटी देशी शराब चार्ली एप्पल ग्रीन, 1 गाड़ी टाटा 407 जिसका नम्बर HR-38R-5592 बरामद की गई।

आरोपी पवन को कल अदालत में पेश करके 3 घंटे के रिमांड पर लिया गया जिसमें उसने उस जगह के बारे में बताया जहां जहां सेे वह शराब लेकर आया था और उसने बताया कि यह सारी शराब और यह गाड़ी उपरोक्त बताए गए चारों व्यक्तियों की है। आरोपी पवन को दोबारा अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है और गोदाम के चारों मालिकों को आज थाने में हाजिर होने का नोटिस भी भेजा गया है।PRO

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this