HomeReligionनए भारत में सनातन संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा, दिवाली के उपलक्ष...

नए भारत में सनातन संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा, दिवाली के उपलक्ष में मॉल में लगी भगवान राम की सुंदर प्रतिमा

Published on

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और इसकी शोभा देखते ही बनती है। अक्सर बड़े-बड़े मॉलों में क्रिसमस का पेड़ और न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलकियां मॉलों में देखने को मिलती थी लेकिन इस बार कुछ अलग ही नजारा दिल्ली एनसीआर के मॉलों में देखने को मिल रहा है।

नए भारत में सनातन संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा, दिवाली के उपलक्ष में मॉल में लगी भगवान राम की सुंदर प्रतिमा

दीपावली हिंदू धर्म का सबसे पवित्र त्यौहार और महापर्व के रूप में मनाया जाता है। दीपावली के पर्व की क्या महिमा है यह हर भारतवासी अच्छे से जानता होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल के अंदर भगवान श्रीराम की बड़ी सुंदर प्रतिमा लगाई गई है। बताया जा रहा है कि यह प्रतिमा करीब 8 फीट ऊंची है जो फिलहाल पूरे देश में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

नए भारत में सनातन संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा, दिवाली के उपलक्ष में मॉल में लगी भगवान राम की सुंदर प्रतिमा

लोग इस प्रतिमा के आगे फोटो और सेल्फी लेते हुए भी नजर आ रहे हैं। प्रतिमा के आसपास बहुत सुंदर लाइटिंग भी की गई है जिससे यह प्रतिमा और भी ज्यादा आकर्षित लग रही है। मॉल प्रशासन का कहना है कि उनकी कोशिश यह रही है कि इस बार लोगों को उनकी संस्कृति से जोड़ा जाए। इसीलिए प्रशासन ने खास बंदोबस्त करके यह सुंदर प्रतिमा मॉल के बीचो बीच दिवाली थीम को ध्यान में रखते हुए लगवाई है।

नए भारत में सनातन संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा, दिवाली के उपलक्ष में मॉल में लगी भगवान राम की सुंदर प्रतिमा

मॉल के एक अधिकारी का कहना है कि 5 महीने बाद मॉल खुले हैं और लोगों की भारी भीड़ त्योहार के सीजन में मॉल में आए इसलिए मॉल प्रशासन की एक कोशिश है कि जितने भी लोग आए उनको सकारात्मक उर्जा मिले। इसी के लिए भगवान श्रीराम की यह सुंदर प्रतिमा मॉल के सेंटर में लगाने का निर्णय लिया गया। नए भारत की यह झलकियां लोगों को न सिर्फ मनोरंजन प्रदान करेंगी बल्कि उनको अपने धर्म हुए संस्कृति से जोड़ने का काम करेंगी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this