HomeFaridabadमहामारी से बचाव हेतु श्रम विभाग की ओर से चलाया जाएगा...

महामारी से बचाव हेतु श्रम विभाग की ओर से चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

Published on

महामारी के मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए श्रम विभाग द्वारा बीते कई दिनों से जागरूकता अभियान चला रहा है। जिसमें श्रम विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, मजदूर संगठन, कंपनियों के अधिकारी और ऑटो रिक्शा के ड्राइवर को शामिल किया जा रहा है।

महामारी से बचाव हेतु श्रम विभाग की ओर से चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

यह जानकारी डीएलसी अजय पाल डूडी ने आज यहां देते हुए बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से इस अभियान को श्रम विभाग द्वारा शुरू किया गया है और इस अभियान को भविष्य में भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान की इस मुहिम में श्रम संगठन, कंपनी के अधिकारी व ऑटो रिक्शा चालकों का विशेष सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि वे महामारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को हासिल कर महामारी से सम्बंधित सभी निर्देशों का समय रहते करे ताकि महामारी के सम्भावित बुरे प्रभाव से बचा जा सके।

महामारी से बचाव हेतु श्रम विभाग की ओर से चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

अजय पाल डूडी ने बताया कि अब तक कोरोना के मरीजों की रोकथाम हेतु श्रम संगठन और कंपनियों के सहयोग से जो अभियान चलाया गया था वह अब दोबारा से लगातार क्रमवार शुरू किया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने सेक्टर 28 के शाही एक्सपोर्ट कंपनी के अधिकारियों, हिंद मजदूर किसान पंचायत के साथ मिलकर अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक संगठनों में महामारी के संभावित बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए इस अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन से अपील की जा रही है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि सभी के सांझा प्रयासों से संक्रमितों के बढ़ते प्रभाव को रोका जा सकेगा।

Latest articles

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी...

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम...

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया...

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है,...

More like this