HomeInternationalजानिए किस देश मे दिवारों पर उगाई जा रही है फल और...

जानिए किस देश मे दिवारों पर उगाई जा रही है फल और सब्जिया

Published on

आपने छतों पर खेती करने की खबरें तो खूब सुनी होगी लेकिन क्या कभी आपने ये सुना है कि लोग दीवारों पर भी साग सब्जियां उगा रहे हैं।

आप सोच कर हैरान हो जाएंगे लेकिन ये सच है। इजरायल में एक नए प्रयोग के तहत दीवारों पर सब्जियां उगाई जा रही हैं। दरअसल, इजरायल में एक कंपनी ने इसकी शुरूआत की है जिसका नाम है ग्रीनवॉल।

दुनिया में खाद्य आपूर्ति हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहा है। कृषि उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों पर भी शोध चल रहे हैं। वहीं एक तकनीक ने लोगों का शहरों में खास तौर पर ध्यान आकर्षित किया है। यह तकनीक है वर्टिकल फार्मिंग यानि की दीवार पर खेती। यह तकनीक धीरे-धीरे दुनिया में काफी लोकप्रिय हो रही है। इजराइल में तो इसे खास तौर पर खेती के लिए उपयोग में लाया जा रहा है।

आपको बता दे कि ग्रीनवॉल के संस्थापक पायोनिर गाइ बारनेस ने इसे वर्टिकल गार्डन का नाम दिया है। इसके तहत बड़ी-बड़ी इमारतों दीवारों पर चावल, मक्का और गेहूं और कई प्रकार की सब्जियों का उत्पादन हो सकता है। इजरायल में अभी 100 से ज्यादा दीवारों पर खेती की जा रही है। घर का मालिक वाल गार्डेन कुछ स्कावयर यार्ड के लिए 800 डॉलर में खरीद सकता है।

इसकी खास बात ये भी है कि इसके लिए ज्यादा जगह की जरूरत भी नहीं पड़ती। ग्रीनवॉल खेती के लिए ऐसी उपजाऊ मिट्टी उपलब्ध कराती है, जो कि किसी भी पौधों के विकास के लिए सक्षम है।

Latest articles

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध...

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

More like this

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध...

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...