HomeIndiaबदल गए बाबा के ढाबे वाले 'बाबा' के दिन, बन गए इस...

बदल गए बाबा के ढाबे वाले ‘बाबा’ के दिन, बन गए इस आलीशान रेस्टोरेंट के मालिक अब कमाएंगे लाखों

Published on

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड होने वाले बाबा के ढाबे से जुड़ी एक खबर सामने आई है। चुटकियों में वायरल होने वाले बाबा के ढाबे के मालिक कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बदामी देवी के दिन बदल गए है।

जहां पहले दोनों पाई पाई के लिए मोहताज हो गए थे वहीं अब उन्होंने अपने नाम से एक रेस्टोरेंट खोल लिया है। बाबा का ढाबा जो मालवीय नगर में था अब एक रेस्टोरेंट बन चुका है। आपको बता दें कि यह रेस्टोरेंट उन्होंने अपने पुराने ढाबे के पास ही खोला है।

बदल गए बाबा के ढाबे वाले 'बाबा' के दिन, बन गए इस आलीशान रेस्टोरेंट के मालिक अब कमाएंगे लाखों

बाबा के ढाबे के वायरल होने के बाद लोगों का तांता लग गया था। हर कोई ढाबे में आकर बाबा के हाथ के बने खाने का लुत्फ उठाना चाहता है। ऐसे में लोगों के लिए यह ढाबा एक टूरिस्ट स्पॉट भी बन चुका है। ऐसे में अपनी बढ़ती लोकप्रियता को देख बाबा यानी कि कांता प्रसाद ने यह रेस्टोरेंट खोलने का फैसला किया है।

बदल गए बाबा के ढाबे वाले 'बाबा' के दिन, बन गए इस आलीशान रेस्टोरेंट के मालिक अब कमाएंगे लाखों

आपको बता दें कि यूट्यूबर गौरव वासन द्वारा बनाए गए वीडियो ने कुछ समय मे ही बाबा के ढाबे को काफी पॉपुलर बना दिया था। बाबा की मदद करने के लिए देश भर से बहुत सारे लोग आगे आए थे।

बदल गए बाबा के ढाबे वाले 'बाबा' के दिन, बन गए इस आलीशान रेस्टोरेंट के मालिक अब कमाएंगे लाखों

कुछ समय पूर्व बाबा ने ही गौरव पर लाँछन भी लगाया था कि उन्होंने पैसे देने में बाबा के साथ ठगी की है। इसके चलते बाबा और गौरव दोनों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। फिलहाल कांता प्रसाद द्वारा खोले गए रेस्टोरेंट के बारे में बताएं तो वह काफी बेहतर है।

यहां उन्होंने अपनी मदद के लिए स्टाफ के साथ साथ सी सी टीवी कैमरे का भी इंतजाम किया हुआ है। जो बाबा पहले पाई पाई को मोहताज थे वह अब एक बड़े से रेस्टुरेंट के मालिक बन चुके हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले बाबा के ढाबे से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई थी। कांता प्रसाद ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि गौरव वासन ने उनके ढाबे को जलाने की धमकी दी थी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this