HomePoliticsकिसानों के लिए आगे आए अभय चौटाला, जानिए किस दिन पहुंचेंगे किसानों...

किसानों के लिए आगे आए अभय चौटाला, जानिए किस दिन पहुंचेंगे किसानों का समर्थन करने

Published on

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने शनिवार को बयान जारी करते हुए कहा कि इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला सोमवार 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे राई के विश्राम गृह पहुंचेंगे

वहां से हजारों किसानों के साथ सिंघु बार्डर पर किसान आंदोलन को समर्थन देने जाएंगे। इससे पहले भी अभय सिंह चौटाला ने 9 दिसम्बर को टिकरी बॉर्डर पर पहुंचकर किसान आंदोलन को समर्थन दिया था।

किसानों के लिए आगे आए अभय चौटाला, जानिए किस दिन पहुंचेंगे किसानों का समर्थन करने

राठी ने कहा कि आज पूरे देश का किसान केंद्र द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश की राजधानी के बार्डर पर पिछले एक महीने से आंदोलनरत है। जहां आम आदमी इस भीषण ठंड में अपने घरों में सुख की नींद सोता है वहीं देश का अन्नदाता सडक़ों पर सोने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला आंदोलन के पहले दिन से ही काले कानूनों के खिलाफ किसानों के पक्ष में खड़े हैं और लगातार अन्नदाता की आवाज को हर मुमकिन प्लेटफार्म पर उठा रहे हैं।

प्रदेशाध्यक्ष ने बताया की इनेलो पार्टी चौधरी देवी लाल का लगाया हुआ पौधा है जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी किसानों और गरीब लोगों के उत्थान में समॢपत कर दी थी। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला स्वयं खेती करते हैं और किसान के हर दर्द को समझते हैं इसलिए राजनीति से ऊपर उठकर एक किसान के नाते हर संभव मदद कर रहे हैं।

किसानों के लिए आगे आए अभय चौटाला, जानिए किस दिन पहुंचेंगे किसानों का समर्थन करने

राठी ने बताया की अभय चौटाला के आदेशानुसार इनेलो के हजारों कार्यकर्ता किसान संगठन के झंडे के नीचे पहले दिन से ही इस आंदोलन का हिस्सा बने हुए हैं जो दिन-रात विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इस भीषण ठंड में धरने पर डटे हुए हैं।

Latest articles

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर "अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी" द्वारा आजादी के...

हरियाणवी छोरो ने विदेशी धरती पर किया भारत का नाम रोशन, हॉकी में आया मेडल

पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत अपना परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे...

फरीदाबाद विधानसभा 89 में नारकीय जीवन जी रहे है लोग : सुमित गौड़

कांग्रेसी नेता ने हनुमान नगर की गली में जाकर लिया समस्याओं का जायजाफरीदाबाद। ओल्ड...

बीजेपी और जेजेपी छोड़कर करीब 20 नेताओं ने भी थामा कांग्रेस का दामन

फर्जी सर्वे, प्रचारतंत्र और इवेंटबाजी की हवा से फुलाए गए बीजेपी के गुब्बारे की...

More like this